राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे को लेकर रेवाड़ी में क्या बोले ! पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव

On: September 2, 2026 10:09 AM
Follow Us:
कैप्टेन अजय यादव

Political News: पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए महंगाई, अपराध और अव्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि महंगाई ने आम आदमी का जीना मुहाल हा गया है। चीनी के बाद प्याज के दाम भी बढ़ रहे हैं और LPG गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम और रेवाड़ी जैसे अधिक राजस्व देने वाले शहर मामूली बारिश में तालाब बन जाते हैं। हर साल करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद समस्या कम होने के बजाय बढ़ रही है।

राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे को लेकर उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए इसे ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ जैसा बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर छात्रों की लड़ाई लड़ेगी। नेपाल त्रासदी में मृतकों को दी श्रद्धांजलि: नेपाल में हुई त्रासदी में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी के कारण प्राकृतिक आपदाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

 

युवाओं की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ: कैप्टन अजय सिंह यादव
युवाओं की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ: कैप्टन अजय सिंह यादव

राव इंद्रजीत सिंह पर भी साधा निशाना: कैप्टन अजय यादव ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राव इंद्रजीत को जनता के कामों की कोई चिंता नहीं है और वह अपनी राजशाही चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि वह वास्तव में जनता का भला चाहते तो रेवाड़ी में मुख्यमंत्री के लगातार दो कार्यक्रमों से दूरी नहीं बनाते। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जबरदस्ती पेट्रोल में चीनी मिला रही है, जिससे वाहनों के इंजन खराब हो रहे हैं और चीनी के दाम भी बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज महंगाई और अपराध चरम पर हैं। कैप्टन अजय यादव ने अपने पिता स्वर्गीय राव अभय सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद रेवाड़ी में यह बयान दिया।

 

उन्होंने कहा कि महंगाई ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है। चीनी के बाद प्याज के दाम भी बढ़ रहे हैं और LPG गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। उन्होंने दावा किया कि प्याज के दाम 50 रुपये प्रति किलो से ऊपर पहुंच गए हैं। कैप्टन ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अपहरण, लूट, फिरौती, हत्या और गैंगरेप जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं।

पेपर लीक की घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाले युवाओं की आवाज को दबाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम और रेवाड़ी जैसे अधिक राजस्व देने वाले शहर मामूली बारिश में तालाब बन जाते हैं। हर साल करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद समस्या कम होने के बजाय बढ़ रही है। उन्होंने सरकार से इसकी जिम्मेदारी लेने को कहा।

 

 

कैप्टन अजय यादव ने कहा कि शहर में सफाई केवल झाड़ू उठाने से नहीं होगी। इसके लिए पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मचारियों की भर्ती जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक खुद झाड़ू उठाकर सफाई का संदेश देते हैं, लेकिन सफाई कर्मचारियों की भर्ती नहीं करवा पा रहे। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी की जनता ने उन्हें पांच बार विधायक चुना है। उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय राव अभय सिंह के पदचिह्नों पर चलते हुए जनहित में काम करने का प्रयास किया और आगे भी उनके दिखाए मार्ग पर चलने की बात कही।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

          संबंधित समाचार