Special Train : जन्माष्टमी पर्व पर रेलवे का तोहफा, इस रूट पर चलेगी स्पेशल ट्रेन

On: September 1, 2026 2:53 PM
Follow Us:
REWARI STATION

Special Train: हरियाणा व राजस्थान में जन्माष्टमी पर्व को लेकर रेलवे ने यात्रियो का बडा तोहफा दिया है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली-रींगस-दिल्ली के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन 3-3 ट्रिप लगाएगी । इतना ही इस ट्रेन का रेवाड़ी, नारनौल व नीमकाथाना सहित आठ स्टेशनों पर ठहराव होगा।

train
TRAIN

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 04415 दिल्ली-रींगस अनारक्षित स्पेशल 3 सितंबर से 5 सितंबर 2026 तक संचालित होगी। ट्रेन दिल्ली से शाम 6:50 बजे रवाना होकर रात 12:40 बजे रींगस पहुंचेगी। रेलवे के अनुसार स्पेशल ट्रेन में कुल 16 डिब्बे लगाए जाएंगे। इनमें 14 साधारण (अनारक्षित) श्रेणी के कोच और 2 गार्ड डिब्बे शामिल होंगे। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने और समय से पहले स्टेशन पहुंचने की अपील की है।

स्पेशल 4 सितंबर से 6 सितंबर 2026 तक चलेगी: रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 04416 रींगस-दिल्ली अनारक्षित स्पेशल 4 सितंबर से 6 सितंबर 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन रींगस से रात 2:00 बजे रवाना होकर सुबह 7:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इससे जन्माष्टमी पर खाटू श्याम जाने वाले भक्तों को फायदा होगा।

जानिए कहां कहां होगा ठहराव: बता दे कि यह स्पेशल ट्रेन दिल्ली सराय, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, पाटौदी रोड, रेवाड़ी, नारनौल और नीमकाथाना स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

          संबंधित समाचार