धारूहेड़ा (Best24News): धारूहेड़ा नपा उपचेयरमेन चुनाव लेकर कस्बे का सियासी पारा अपने चरम पर पहुँच गया है। आगामी 31 अगस्त को होने वाले इस महत्वपूर्ण चुनाव को लेकर उम्मीदवारों ने जोड़-तोड़ और पार्षदों को अपने पाले में लाने की रणनीति तेज कर दी है। उपमंडल अधिकारी (SDM) की ओर से अगुवाई में आयोजित चुनाव का शेडयूल जारी कर दिया गया है।
31 अगस्त का पूरा चुनावी शेड्यूल (Minute-to-Minute Schedule):
बता दे कि उपमंडल अधिकारी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 31 अगस्त को दोपहर 02:15 बजे नगरपालिका कार्यालय धारूहेड़ा में सभी पार्षदों व सदस्यों की विशेष बैठक आयोजित होगी। दोपहर 02:40 से 03:20 बजे तक उपप्रधान पद के लिए नामांकन पत्र (Nomination Papers) दाखिल किए जाएंगे।
- दोपहर 02:15 बजे: नगरपालिका कार्यालय धारूहेड़ा में सभी पार्षदों व सदस्यों की विशेष बैठक आयोजित होगी।
- दोपहर 02:40 से 03:20 बजे तक: उपप्रधान पद के लिए नामांकन पत्र (Nomination Papers) दाखिल किए जाएंगे।
- दोपहर 03:20 से 03:40 बजे तक: दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच (Scrutiny) होगी।
- दोपहर 03:40 से शाम 04:00 बजे तक: उम्मीदवारों को नाम वापस लेने (Withdrawal) का समय दिया जाएगा।
- शाम 04:00 बजे के बाद: नाम वापसी के बाद चुनाव की अंतिम तस्वीर साफ होगी। यदि एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में रहते हैं, तो तुरंत मतदान (Voting) व मतगणना कराकर परिणाम घोषित किया जाएगा।
10 मत वाला बनेगा विजेता: बता दे नपा में 18 वार्ड मेंबर व एक चेयरमैन पद हैं ऐसे में अगर दो ही लोग नामांकन करते है तो 10 मत वाला चेयरमैन बस सकता है। जिस हिसाब से अमन की ओर दावा किया जा रहा है उससे लगता है वह निविर्रोध ही उपचेयरमैन बन सकता है।
उपचेयरमैन की कुर्सी पर कब्जा जमाने के लिए एक-एक पार्षद की भूमिका बेहद अहम हो गई है। जिन पार्षदों ने अभी तक अपना राजनीतिक रुख स्पष्ट नहीं किया है, उन पर सभी दावेदारों की नजरें टिकी हुई हैं। वहीं सूत्रो से भी पता चला है वार्ड 8 के पार्षद अपने 13 पार्षदों के साथ शनिवार को भ्रमण पर चले गए है। जो सोमवार को चुनाव से पहले नपा कार्यालय पहुंचेगें।
दावों की असली परीक्षा: हालांकि विभिन्न गुटों द्वारा बहुमत के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन अंतिम समय में क्रास वोटिंग या भीतरी घात की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। समर्थन के दावों की असली परीक्षा 31 अगस्त को मतदान के दौरान ही होगी। हालांकि एक पार्षद की ओर से दावा किया जा रहा है उसके पास 13 पार्षद है वह निर्विरोध उपचेयरमैन बन सकता है। लेकिन सच्चाई तो कल ही पता चलेगा।














