हरियाणा Best24News): हरियाणा में मानसून की रफ्तार सुस्त पड़ते ही एक बार फिर भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। इतना ही नहीं मौसम विभाग के अनुसार हिसार में पारा 38.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे गर्म रहा। इसके अलावा नूंह, भिवानी और सिरसा में भी चढ़ते पारे के कारण गर्मी का तीखा असर महसूस किया जा रहा है।
मौसम विभाग ने करनाल और अंबाला ‘रेड जोन’ में बताया गया है। इतना ही नहीं अगस्त महीने के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश के धान उत्पादक जिलों में बारिश की सबसे भारी कमी दर्ज की गई है, जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। बता दे हरियाणा के करनाल और अंबाला में बारिश में सबसे अधिक 51% की गिरावट रही है। जबकि कैथल में 49%, सिरसा में 47%, पंचकूला में 44%, रोहतक में 36% तथा जींद में 27% से 52% तक बारिश की कमी रही।
बारिश की भारी किल्लत के चलते इन सभी जिलों को ‘रेड जोन’ में रखा गया है। मौसम विभाग के अनुसार भिवानी में सामान्य से 117% ज्यादा बारिश हुई। प्रदेश में बारिश का वितरण काफी असमान देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां धान बेल्ट पानी के लिए तरस रही है, वहीं भिवानी में सामान्य से 117% अधिक बारिश दर्ज की गई है। इतना ही नहीं इसके अलावा फतेहाबाद (50% अधिक), कुरुक्षेत्र (19% अधिक), पलवल (17% अधिक), चरखी दादरी (11% अधिक) और रेवाड़ी (3% अधिक) में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट’ बता दे कि भले ही मानसून धीमी पड गई हो लेकिन मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को केवल पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं रोहतक, हिसार, जींद, सिरसा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है।
जानिए आगे कैसा रहेगा मानसून: चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU), हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में अगले 4 से 5 दिनों तक मानसूनी गतिविधियां धीमी रहेंगी। इसके चलते प्रदेशभर में बारिश की कमी बनी रहेगी और तापमान में बढ़ोतरी के साथ-साथ उमस का असर और अधिक परेशान करेगा।













