Raksha Bandhan Festival (Best24News) रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश की बहनों के लिए एक खास तोहफा दिया है। इस वर्ष रक्षाबंधन केअवसर पर हरियाणा रोडवेज की बसों में महिलाओं और 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए निःशुल्क यात्रा का प्रावधान किया गया है। यह सुविधा 27 अगस्त
दोपहर 12 बजे से शुरू होकर 28 अगस्त मध्यरात्रि 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी। बता दे यह फ्री सेवा हरियाणा ही नहीं बिहार, राजस्थान,
उतराखंड व यूपी में है Raksha Bandhan Festival
हरियाणा ही नहीं दिल्ली व चंडीगढ में भी छूट

यह निःशुल्क यात्रा न केवल हरियाणा के अंदर बल्कि दिल्ली और चंडीगढ़ तक भी लागू होगी। इस पहल का उद्देश्य रक्षाबंधन के त्योहार को और भी यादगार बनाना तथा बहनों को भाई के घर जाने या परिवार से मिलने की सुविधा प्रदान करना है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर हरियाणा की बहनों के लिए उनके भाई की ओर से यह विशेष भेंट है।
सीएम ने दिए ये निर्देश: बता दे कि रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में महिलाओं के अपने मायके जाने और भाइयों को राखी बांधने के जाती है। सीएम की ओर से फ्री सेवा के निए
परिवहन विभाग ने बसों के संचालन को लेकर विशेष तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। सभी रोडवेज महाप्रबंधकों को पर्याप्त संख्या में बसें उपलब्ध रखने और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसें संचालित करने को कहा गया है, ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।
बस अड्डों पर यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में वर्दीधारी स्टाफ की तैनाती भी की जाएगी। कर्मचारियों को विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों की यात्रा से संबंधित जानकारी देने तथा उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
रक्षा बंधन पर जानिए किन राज्यो में है फ्री बस सेवा
- उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में महिलाओं के लिए कई दिनों तक मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाती है।
- हरियाणा: हरियाणा सरकार ने महिलाओं और 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की सुविधा प्रदान की है।
- राजस्थान: राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को राज्य की सीमा के भीतर मुफ्त बस यात्रा की राहत मिलती है।
- उत्तराखंड: उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में भी बहनों के लिए निशुल्क यात्रा का लाभ दिया जाता है।
- बिहार: बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में भी महिलाओं और छात्राओं के लिए रक्षाबंधन के दिन मुफ्त यात्रा की व्यवस्था होती है।
महिलाओं ने बताया सराहनीय कदम
हरियाणा में इस 36 घंटे की फ्री बस सेवा को लेकर खुशी का माहौल है। लोग सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के इस कदम की सराहना कर रहे हैं। रक्षाबंधन के इस अवसर पर सरकार की यह पहल न केवल त्योहार की खुशियों को दोगुना करेगी बल्कि महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में भी एक सकारात्मक कदम साबित होगी। हरियाणा रोडवेज की यह योजना उन परिवारों के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित होगी, जो दूर-दराज के क्षेत्रों में रहते हैं ।














