रेवाड़ी: रेवाड़ी जयपुर रेलवे लाईन पर खोरी के निकट रेलवे लाईन पर आधी हथेली मिली है। पुलिस ने हथेली को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी हैै। हथेली मिलने से सनसनी फैल गई है
जीआरपी महिला हेड कांस्टेबल अनीता ने बताया कि रेलवे स्टेशन रेवाड़ी से खोरी के बीच किलोमीटर नंबर 2/4-5 के पास एक हाथ की आधी हथेली मिली है। मौके पर शव नहीं मिला है।
पुलिस ने आधी हथेली को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। जीआरपी द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा आसपास के क्षेत्र में मृतक के शव की तलाश की जा रही है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।














