लोक सेवा मंच ने उठाया सीनियर सिटीजंस की समस्याओं का मुद्दा, सीएम नायब सिंह सैनी को भेजा स्मरण पत्र

On: August 25, 2026 11:52 AM
Follow Us:
मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत अपना बाजार के लोगों ने अपने अनुभव बताए

रेवाड़ी : लोक सेवा मंच व संयोजक व सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान ने कहा कि बुजुर्गों के लिए तुरंत सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन चलाए जाने की बड़ी आवश्यकता है। इससे इमरजेंसी में उनको मदद पहुंचाई जा सकेगी। रेवाड़ी में गंभीर कठिनाइयां झेल रहे सीनियर सिटीजंस की सरकार से मदद की गुहार सामने आई है। हालातों में सुखद बदलाव के लिए लोगों को जागरूक करने में लोक सेवा मंच के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। इसी को लेकर राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच ने सीएम नायब सिंह सैनी को स्मरण पत्र लिखा है।

 

मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान: मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत अपना बाजार के लोगों ने अपने अनुभव बताए हैं। रेवाड़ी में जनहित में जारी मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के कार्यकर्ता सीनियर सिटीजंस के कठिन हालातों में सुखद बदलाव लाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। मंच ने इस सिलसिले में समाज के सभी जागरूक लोगों से आगे आने का अनुरोध किया है।

लोगों ने बताया कि सीनियर सिटीजंस के सामाजिक हालात अच्छे नहीं हैं। बड़ी संख्या में बुजुर्गों को स्वास्थ्य, सेवा तथा मानसिक सद्भाव की कमियां परेशान कर रही हैं। अधिकतर के आर्थिक हालात ठीक नहीं हैं। वहीं पेंशन पा रहे अनेक सीनियर सिटीजंस की देखरेख सही ढंग से नहीं हो पा रही है। इससे सीनियर सिटीजंस बड़े पैमाने पर अकेलापन, मानसिक तनाव, शारीरिक परेशानियों और उपेक्षापूर्ण जीवन जी रहे हैं। रेवाड़ी बस स्टैंड के समीप अपना बाजार में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच और कोर कमेटी के सदस्य बीके राम सिंह मौजूद रहे।

मंच द्वारा लगातार उठाई जा रही हैं ज्वलंत मांगें
सीनियर सिटीजन डेडिकेटेड रेजिडेंशियल सेक्टर्स एवं फ्री ओल्ड एज होम्स स्थापित करने की मांग की गई है। इन ज्वलंत मांगों को लेकर लोक सेवा मंच पिछले करीब आठ माह से लगातार आवाज बुलंद कर रहा है। उन्हें बताया कि बस-ट्रेन-एरोप्लेन के किरायों में 70 फीसदी रियायत दी जाए। संपूर्ण मेडिकल चिकित्सा की निःशुल्क व्यवस्था की जाए। सीनियर सिटीजन प्रोटोकॉल लागू करने और टोल टैक्स से मुक्त करने की मांग की गई है। हर गांव-शहर के प्रत्येक वार्ड में सीनियर सिटीजन क्लब्स खोलने की मांग है।

राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने अपील की है। मंच ने समाज के युवा वर्ग सहित लोगों से सामाजिक सरोकार के तहत सहयोगात्मक भागीदारी का अनुरोध किया है। राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच ने सीएम नायब सिंह सैनी को स्मरण पत्र लिखा है। इस पत्र के माध्यम से प्रदेशभर के समस्या पीड़ित सीनियर सिटीजंस की मानवता के आधार पर पूर्ण मदद करने का आग्रह किया गया है। जनहित में मंच की ओर से लगातार सीनियर सिटीजंस की ज्वलंत समस्याओं के तुरंत समाधान की मांग उठाई जा रही है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर