Rewari Double Murder: हत्या में संलिप्त 3 और आरोपी गिरफ्तार

On: August 24, 2026 6:09 PM
Follow Us:
DOUBLE MURDER

Rewari Double Murder (Best24News) रेवाड़ी पुलिस ने गोकलपुर के पास हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड मामले में 3 और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने रेवाड़ी डबल मर्डर आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई ब्रेज़ा (Brezza) कार भी बरामद कर ली है। इस हत्याकांड में एक आरोपित को पुलिस ने रविवार शाम को काबू करके तीन दिन रिमांड पर लिया हुआ है।

डीएसपी बावल श्री सुरेंद्र श्योराण ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि गत 21 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव गोकलपुर के पास तीन युवक घायल अवस्था में पड़े हैं। सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मौके पर गांव मांढ़िया कलां निवासी एक युवक जतिन मृत अवस्था में मिला, जबकि दो अन्य घायल थे। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक और युवक गांव निगांनियावास निवासी हिमेश की मौत हो गई। तीसरे युवक गांव बुड़ाना निवासी यशपाल को मामूली चोटें आई थीं। सदर थाना पुलिस ने जतिन के पिता देशराज के बयान पर चार गांवों के 9 नामजद सहित कई आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।?

 

रेवाड़ी डबल मर्डर के मामले में 3 और आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल ब्रेज़ा कार बरामद
रेवाड़ी डबल मर्डर के मामले में 3 और आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल ब्रेज़ा कार बरामद

 

 

पुलिस टीमों ने तत्परता दिखाते हुए गत 22 अगस्त को ही इस दोहरे हत्याकांड की पूरी योजना (साजिश) में शामिल आरोपी तरुण उर्फ टीका (निवासी गांव बुड़ानी) को गिरफ्तार कर लिया था।
इस मामले में संलिप्त तीन और आरोपी मंजीत निवासी गांव सिलारपुर जिला खैरथल तिजारा राजस्थान, पवित्र व गौरव उर्फ गुल्लू निवासी जड़थल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त ब्रेज़ा गाड़ी बरामद कर ली है।

हत्या की वजह (पुरानी रंजिश):

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि यह दोहरा हत्याकांड पुरानी रंजिश बताई जा रही है। बता दें कि 5 अगस्त को गांव बुड़ाना निवासी यशपाल और उसके साथी कांवड़ यात्रा के लिए पिकअप गाड़ी तैयार कर रहे थे। इसी दौरान बुड़ानी निवासी नीरज की वहां से गुजरते समय यशपाल पक्ष से कहासुनी व गाली-गलौज हो गई। इसी को लेकर 12 अगस्त को इसी विवाद के चलते यशपाल व उसके साथियों ने बुड़ानी के एक युवक के साथ मारपीट कर उसके पैर तोड़ दिए थे। जिसका मामला थाना धारूहेड़ा में दर्ज है। वही इसी रजिंश को लेकर 21 अगस्त को बदला लेने के लिए आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया।

आपराधिक रिकॉर्ड व आगामी कार्रवाई:

बता दे कि मृतक जतिन और हिमेश का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। वहीं, घायल यशपाल पर पहले से मारपीट के 7 मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान वारदात में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी तथा फरार अन्य सह-आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन पूछताछ की जाएगी। मामले की जांच जारी है।

 

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर