Best24News: ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील इंजीनियर ने कहा कि ओबीसी समाज सदैव भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी रहा है। आगामी समय में प्रदेशभर में संगठन के ढांचे को धरातल पर और अधिक सशक्त बनाते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को पार्टी की विकास यात्रा से जोड़ा जाएगा। उनके मार्गदर्शन में मोर्चा मे एक नया आयाम स्थापित करेगा तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम और तीव्र गति से होगा

भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली की गरिमामयी उपस्थिति में नव-नियुक्त ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील इंजीनियर का रेवाड़ी प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया। रेवाड़ी स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित इस अभिनंदन कार्यक्रम की अगुवाई पूर्व पार्षद मनोज सैनी ने विशेष रूप से की।
ढोल-नगाड़ों की थाप पर फूल-मालाएं पहनाकर किया स्वागत
कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के प्रदेशस्तरीय वरिष्ठ नेतागण एवं अन्य पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, पूर्व पार्षद मनोज सैनी, जिला महामंत्री, विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों तथा जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का ढोल-नगाड़ों की थाप पर फूल-मालाएं पहनाकर और स्मृतियों के प्रतीक बुके भेंट कर अभिनंदन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि सुनील इंजीनियर का कुशल नेतृत्व, निष्ठा और व्यापक संगठनात्मक अनुभव प्रदेश में ओबीसी समाज की भागीदारी को और अधिक मजबूत करेगा।
उनके मार्गदर्शन में मोर्चा मे एक नया आयाम स्थापित करेगा तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम और तीव्र गति से होगा। उन्होंने कहा कि उनके आगमन से जिले के कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। अपने संबोधन में नवागत प्रदेश अध्यक्ष सुनील इंजीनियर ने केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, वे उस पर पूरी निष्ठा, समर्पण और ऊर्जा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने रेखांकित किया कि ओबीसी समाज सदैव भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी रहा है। आगामी समय में प्रदेशभर में संगठन के ढांचे को धरातल पर और अधिक सशक्त बनाते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को पार्टी की विकास यात्रा से जोड़ा जाएगा।
इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारियों, विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों तथा कार्यकर्ताओं ने नवागत प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी और आगामी संगठनात्मक कार्यों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।












