धारूहेड़ा : औद्योगिक कस्बे तेज रफ्तार दुपहिया वाहन चालको के लिए आफत बनी हुई है। एक बार फिर रोजका गांव के पास बुधवार रात पुलिस की पीसीआर से बाइक सवार एक कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सोंप दिया है।
मांव में छाया मातम: बता दे जैसे ही गांव में पता चला की पुलिस की जिप्सी की टक्कर से गांव शशीकांत की मौत हो गइ है तो गांव में मातम छा गया। बताया जा रहा है शशीकांत एक प्राइवेट कंपनी में काम करते है तथा रात को बाइक से अपने घर आ रहा था कि गांव के बाहर मोड पर उसकी बाइक पीसीआर से टक्कर गई। जिससे वह घायल हो गया। उसे रोहतक रैफर किया गया जहां पर उसने दम तोड दिया।
जानिए कैसे हुआ हादसा: बता दे कि धारूहेड़ा थाना की पीसीआर नंबर छह बुधवार रात रोजका गांव गई थी। काम पूरा करने के बाद पुलिस टीम पीसीआर से वापस धारूहेड़ा की तरफ लौट रही थी। इसी दौरान गांव के मोड़ पर पास सामने से आ रही बाइक की पीसीआर से टक्कर हो गई। घायल की पहचान रोजका गांव के रहने वाले करीब 25 वर्षीय शशिकांत के रूप में हुई है। हादसे














