IGU Rewari: एम.एससी. भूगोल का इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित

On: August 19, 2026 8:26 PM
Follow Us:
IGU Rewari:    इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर (रेवाड़ी) के भूगोल विभाग द्वारा एम.एससी. भूगोल के नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए “इंडक्शन प्रोग्राम-2026” का आयोजन किया गया

IGU Rewari:    इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर (रेवाड़ी) के भूगोल विभाग द्वारा एम.एससी. भूगोल के नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए “इंडक्शन प्रोग्राम-2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, पाठ्यक्रम, शोध गतिविधियों, विभागीय सुविधाओं एवं अवसरों से परिचित कराना और उन्हें स्नातकोत्तर शिक्षा के नए परिवेश के लिए तैयार करना रहा।

​इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपना संदेश साझा किया। कुलपति ने अपने संदेश में कहा, “स्नातकोत्तर शिक्षा आपके अकादमिक जीवन का एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण मोड़ है। भूगोल केवल पृथ्वी का अध्ययन नहीं है, बल्कि यह मानव, पर्यावरण और आधुनिक तकनीकों के अंतर्संबंधों को समझने का सशक्त माध्यम है।

 

IGU Rewari:    इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर (रेवाड़ी) के भूगोल विभाग द्वारा एम.एससी. भूगोल के नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए “इंडक्शन प्रोग्राम-2026” का आयोजन किया गया
IGU Rewari:    इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर (रेवाड़ी) के भूगोल विभाग द्वारा एम.एससी. भूगोल के नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए “इंडक्शन प्रोग्राम-2026” का आयोजन किया गया

आज के युग में रिमोट सेंसिंग, जीआईएस (GIS) और भू-स्थानिक तकनीकों का ज्ञान न केवल अकादमिक दृष्टि से आवश्यक है, बल्कि यह शोध और करियर के नए द्वार खोलता है। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण, आधुनिक संसाधन और शोध-उन्मुख मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।”

​कार्यक्रम का शुभारंभ भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉ. विपिन कुमार के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए रिमोट सेंसिंग और जीआईएस जैसी तकनीकों के बढ़ते महत्त्व से अवगत कराया तथा शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

​कार्यक्रम में सहायक आचार्य डॉ. कृष्ण दत्त ने उच्च शिक्षा एवं शोध की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। सहायक आचार्य डॉ. नेहा यादव ने पाठ्यक्रम, अकादमिक अनुशासन एवं समग्र व्यक्तित्व विकास से जुड़े पहलुओं की जानकारी दी। रिसोर्स पर्सन डॉ. सुनीता नागपाल ने विद्यार्थियों को निरंतर प्रयास करने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान विभागीय क्लर्क श्री सोनू एवं सहायक श्री सोहन पाल भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग दिया।

​इंडक्शन प्रोग्राम में एम.एससी. भूगोल के नवागंतुक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शिक्षकों एवं शोधार्थियों के साथ संवाद स्थापित कर अपने करियर व शोध संबंधी प्रश्नों पर चर्चा की। अंत में विभाग द्वारा सभी नवागंतुक विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दी गईं और कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर