धारूहेड़ा: छात्र अनुष्मान ने जिला स्तरीय साइंस सेमिनार में लहराया परचम

On: August 20, 2026 9:08 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: छात्र अनुष्मान ने जिला स्तरीय साइंस सेमिनार में लहराया परचम

धारूहेड़ा: शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित खंड स्तरीय साइंस सेमिनार में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ततारपुर इस्तमुरार के मेधावी छात्र अनुष्मान, कक्षा 10वीं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।

विद्यालय के विज्ञान अध्यापकों संजय यादव, कृष्ण कुमार, रवि वत्स, के मार्गदर्शन में अनुष्मान ने अपने विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुति देकर निर्णायक मंडल का ध्यान आकर्षित किया। उनकी वैज्ञानिक सोच, स्पष्ट अवधारणा और आत्मविश्वास की सभी ने सराहना की।

 

धारूहेड़ा: छात्र अनुष्मान ने जिला स्तरीय साइंस सेमिनार में लहराया परचम
धारूहेड़ा: छात्र अनुष्मान ने जिला स्तरीय साइंस सेमिनार में लहराया परचम

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय विनोद मेहता ने अनुष्मान को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। अनुष्मान की मेहनत और लगन से अन्य विद्यार्थियों को भी विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

विद्यालय स्टाफ डॉ अश्वनी, नरेंद्र,मंजीत, सुदेश, पूनम यादव, नीतू गुप्ता और समस्त विद्यार्थियों ने अनुष्मान की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर