धारूहेड़ा लव जिहाद में चौकाने वाला खुलासा

On: August 20, 2026 7:05 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा लव जिहाद में चौकाने वाला खुलासा

धारूहेड़ा(Best24News): औद्योगिक कस्बे धारूहेड़ा में कथित ‘लव जिहाद‘ का एक नया मामला सामने आया है। सूचना पाकर बजरंग दल व आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने एक युवती को युवक के कब्जे से छुड़ाया है। घटना के बाद बजरंग दल के सदस्य युवती व तीन अन्य वर्ग से जुडे तीन युववको को लेकर  पुलिस थाने पहुंचे। थाना धारूहेड़ा पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है।

 

बजरंग दल की टीम ने युवती को कराया मुक्त

बता दे बिहार के एक विशेष समुदाय से जुडे तीन युवक हिंदू समाज से एक लडको उडीसा ले आए। वे धारूहेड़ा में करीब 7 दिन से कमरा लेकर चारो एक ही रूम में रह रहे थे। वहीं पास रहे आरएसएस के कार्यकर्ता को इसकी भनक लगी तो पता चला कि फिलहाल उस लडकी से शादी करने वाले है।

जैसे ही सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि एक युवती को बहला-फुसलाकर व झांसे में लेकर धारूहेड़ा में रखा गया है। सूचना मिलते ही बजरंग दल की स्थानीय टीम तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर युवती को मुक्त कराया।बजरंग दल के प्रतिनिधियों का आरोप है कि यह सीधा-सीधा पहचान छुपाकर व झांसा देकर किया गया लव जिहाद का मामला है, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।

पजिजनों को नही पता कैसे पहुंची धारूहेड़ा: जब पुलिस ने लडकी के परिजनो से बात की तो परिजनो ने बताया कि वह दिल्ली जाने की बोल कर घर आई थी। यहां कैसे पहुंची किससे शादी कर रही है हमें इसके बारे में कोई पता नहीं है। पुलिस ने जब तीनो लडकों के मोबइल चैक किए तो उसकी लडकी वाटसएप चेट मिली। सूत्रो के अनुसार ये बडा गिरोह है तो शादी का झासा देकर लडकियों केा अपने चुंगल में फसा लेते है।

 

बजरंग दल की टीम ने डायल 112 पर फोन किया था। मामला सदिंग्ध लग रहा है। लडकी के परिजनों व उस थाने को सूचना दे गई है। फिलहाल चारों पुलिस हिरासत में है। लडकी हिंदू तथा तीनो युवक दूसरे समुदाय से है।
सतेंद्र सिह, जांच अधिकारी धारूहेड़ा

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर