भिवाड़ी वालों की बल्ले-बल्ले, रेवाड़ी से शुरू होगी सीधी इलेक्ट्रिक बस सेवा

On: August 19, 2026 2:03 PM
Follow Us:
bhiwadi

भिवाड़ी: स्थानीय रोडवेज डिपो यात्रियों को बड़ी राहत देने जा रहा है। रेवाड़ी से राजस्थान के घिलौठ औद्योगिक क्षेत्र के लिए सीधी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होगी। इसके लिए घिलौठ औद्योगिक क्षेत्र का रूट सर्वे भी हो चुका है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, पहले इस रूट पर एक महीने का ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल के तौर पर फिलहाल एक इलेक्ट्रिक बस का ही संचालन होगा।

 

ट्रायल के दौरान यात्रियों का रिस्पांस देखा जाएगा। हरियणा सरकार का उद्देश्य चरणबद्ध तरीके से जिले में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाकर डीजल पर निर्भरता कम करना और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देना है।

इस दिन जारी होगी समय सारिणी

विभाग जल्द ही इस बस की समय सारणी जारी करेगा। मुख्यालय की तरफ से रेवाड़ी डिपो को 50 इलेक्ट्रिक बसें आवंटित की हुई हैं, जिनमें से पांच बसें फिलहाल संचालित हो रही हैं। वहीं बाकी बसें भी अलग-अलग चरणों में पहुंचेंगी। सरकार का उद्देश्य चरणबद्ध तरीके से जिले में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाकर डीजल पर निर्भरता कम करना और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देना है।

पांच इलेक्ट्रिक बसें चल रहीं इस रूट पर: बता दे कि रोडवेज डिपो पहले से ही बावल औद्योगिक क्षेत्र के लिए पांच इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रही । इस रूट पर रोडवेज को अच्छी कमाई भी हो रही है। अधिकारियों का मानना है कि घिलौठ में भी ट्रायल सफल रहने पर रोडवेज के राजस्व में बढ़ोतरी होगी

राजस्थान जाने वालों का होगा फायदा: यदि सवारियों की संख्या अच्छी रही तो आगे डिपो में आने वाली अन्य इलेक्ट्रिक बसों को भी इस रूट पर नियमित किया जाएगा। वहीं रिस्पांस कम रहा तो बस को वापस लिया जा सकता है। अगर बसें समय पर चलें और किराया उचित रहे तो यह सेवा घिलौठ औद्योगिक क्षेत्र के हजारों कामगारों और गांवों के लोगों के लिए वरदान साबित होगी।

श्रमिको को होगा फायदा: बता दे रेवाड़ी व धारूहेड़ा से प्रतिदिन बड़ी संख्या में नौकरीपेशा वाले यात्री घिलौठ औद्योगिक क्षेत्र और आसपास के एरिया में आवागमन करते हैं। अभी तक इस रूट पर सीधी और प्रदूषण रहित परिवहन सुविधा नहीं थी। नई इलेक्ट्रिक बस शुरू होने से यात्रियों को सस्ती, सुरक्षित यात्रा हो सकेगी।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर