रेलवे यात्री सावधान! भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा इस दिन रहेगी बंद ?

On: August 19, 2026 1:44 PM
Follow Us:
Train Cancelled

रेल मे यात्रा करने वालों के लिए जरूरी खबर है। भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी। बता दे कि इससे पहले 13 अगस्त को भी आंशिक रूप से रद्द की थी।

जानिए कहां से गुजरती है ये ट्रेन: बता दे कि सामान्य दिनों में यह ट्रेन अगले दिन शाम 4:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचती है। भिवानी से बांद्रा टर्मिनस तक यह स्पेशल ट्रेन लगभग 1459 किलोमीटर की दूरी तय करती है।

यह ट्रेन भिवानी से दोपहर 2:35 बजे रवाना होती है। इसके बाद चरखी दादरी, कोसली, रेवाड़ी, अलवर, दौसा, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, विजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, मंदसौर, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी और बोरीवली से होकर गुजरती है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09006, भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा जो 20 अगस्त 2026 को भिवानी से प्रस्थान करेगी। रेलवे द्वारा बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य के कारण भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा को आंशिक रद्द किया जा रहा है।

वह बोरीवली तक ही संचालित होगी। अर्थात बोरीवली-बांद्रा टर्मिनस के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। बता दें कि भिवानी-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा बान्द्रा टर्मिनस स्टेशन पर प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य चलने के कारण 13 अगस्त को भी आंशिक रूप से रद्द रही थी।

 

 

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर