यूट्यूब से सीखा ATM ठगी का तरीका, पहले ही प्रयास में धरी गईं दो शातिर बहनें

प्रकाशित: 11 सितंबर 2026, 10:18 PM
धारूहेड़ा में एटीएम से कैस चोरी करने का प्रयास करती लडकी

धारूहेड़ा : रेवाड़ी जिले के औद्योगिक कस्बे धारूहेड़ा स्थित बस स्टैंड पर एटीएम मशीन (ATM Machine) को पेचकस और पत्ती से तोड़कर ATM ठगी   कोशिश करने वाली दो सगी बहनों को धारूहेड़ा के सेक्टर छह ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में जो खुलासे हुए हैं, वे बेहद चौंकाने वाले हैं। दोनों बहनों ने एटीएम में छेड़छाड़ और ठगी का तरीका किसी गिरोह से नहीं, बल्कि यूट्यूब (YouTube) पर वीडियो देखकर सीखा था। हालांकि, सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की सतर्कता के चलते वे अपने पहले ही प्रयास में पुलिस के हत्थे चढ़ गईं।

एटीएम में चोरी का प्रयास करने वाली निकली सगी बहने, शोपिंग करने आई थी धारूहेड़ा
एटीएम में चोरी का प्रयास करने वाली निकली सगी बहने, शोपिंग करने आई थी धारूहेड़ा

पिता हत्या के मामले में जेल में बंद, भाई नहीं है

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार दोनों बहनें पड़ोसी राज्य राजस्थान के जिला खैरथल-तिजारा के एक गांव की रहने वाली हैं। परिवार में कोई भाई नहीं है और उनके पिता हत्या (Murder) के आरोप में जेल में सजा काट रहे हैं। दोनों बहनों में से एक 12वीं पास है, जबकि दूसरी अभी 12वीं कक्षा की छात्रा है।

शॉपिंग करने धारूहेड़ा आईं, पैसे कम पड़े तो बनाया प्लान

डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों बहनें 10 अगस्त को बाइक पर सवार होकर राजस्थान से धारूहेड़ा के बाजार में सामान खरीदने (Shopping) आई थीं। शॉपिंग के दौरान जब उनके पास पैसे कम पड़ गए, तो उन्होंने एटीएम से अवैध तरीके से कैश निकालने की साजिश रची।

वे धारूहेड़ा बस स्टैंड के पास स्थित हिताची (Hitachi) कंपनी के एटीएम बूथ में घुसीं। यूट्यूब वीडियो से सीखे तरीके के अनुसार, एक बहन ने पहले एटीएम से अपने कार्ड द्वारा कैश निकाला और फिर मनी ट्रे में पेचकस व पत्ती फंसाकर मशीन से छेड़छाड़ शुरू कर दी। हालांकि, वे कैश निकालने में नाकाम रहीं लेकिन एटीएम का शटर क्षतिग्रस्त हो गया।

CCTV फुटेज से खुली पोल, इस दिन हुआ था मामला दर्ज

मामला तब सामने आया जब 10 अगस्त को कंपनी के इंजीनियर नवल किशोर ने एटीएम शटर टूटने की जानकारी फ्रेंचाइजी संचालक को दी। इसके बाद मोहल्ला आजाद नगर बास रोड निवासी प्रेमचंद ने 13 अगस्त को धारूहेड़ा थाना पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने जब एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली, तो उसमें दो युवतियां संदिग्ध अवस्था में मशीन से छेड़छाड़ करती नजर आईं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर तफ्तीश आगे बढ़ाई और दोनों आरोपी बहनों को काबू कर लिया।

हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now