विश्व हिंदू परिषद की बैठक 15 अगस्त को: रेवाड़ी में नए दायित्वों की होगी घोषणा

प्रकाशित: 24 अगस्त 2026, 12:54 AM
VISHVA HINDU PARISHAD

रेवाड़ी (Best24News): विश्व हिंदू परिषद (VHP) की जिला स्तरीय अहम बैठक आगामी 15 अगस्त को दोपहर 2:00 बजे जाट धर्मशाला में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में संगठन के संगठनात्मक विस्तार, आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की जाएगी। इतना ही नहीं बैठक के दौरान परिषद के संगठनात्मक विकास एवं विस्तार को ध्यान में रखते हुए कुछ नए दायित्वों की घोषणा भी की जाएगी।

संगठन मंत्री राधेश्याम और प्रांत मंत्री यशवंत शेखावत का रहेगा मार्गदर्शन

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री प्रमेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में परिषद के हरियाणा प्रांत के संगठन मंत्री राधेश्याम तथा नवनियुक्त प्रांत मंत्री यशवंत सिंह शेखावत मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। दोनों वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं विभिन्न दूरगामी योजनाओं से अवगत कराएंगे।

बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए जिला मंत्री प्रमेश शर्मा ने बताया कि इस बैठक की अध्यक्षता वीएचपी के जिला अध्यक्ष राधेश्याम मित्तल जी करेंगे। बैठक के दौरान परिषद के संगठनात्मक विकास एवं विस्तार को ध्यान में रखते हुए कुछ नए दायित्वों (पदाधिकारियों) की घोषणा भी की जाएगी। जिला मंत्री ने स्पष्ट किया कि जिले में निवास करने वाले प्रांत, विभाग, जिला तथा प्रखंड (ब्लॉक) स्तर के सभी कार्यकर्ताओं की इस बैठक में उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है।

शाम को होगी प्रेस वार्ता: बता दे कि जाट धर्मशाला में आयोजित जिला बैठक का समापन होने के बाद, शाम 5:00 बजे नवनियुक्त प्रांत मंत्री यशवंत सिंह शेखावत एवं वरिष्ठ पदाधिकारी पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रेस वार्ता (Press Conference) करेंगे, जिसमें संगठन के आगामी प्राथमिकताओं और विषयों पर जानकारी साझा की जाएगी।

हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now