धारूहेड़ा के प्राचीन शिव मंदिर में 11 अगस्त को होगा सहस्रधारा रुद्राभिषेक

On: August 10, 2026 8:40 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा के प्राचीन शिव मंदिर में 11 अगस्त को होगा सहस्रधारा रुद्राभिषेक

धारूहेड़ा। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर धारूहेड़ा के मेन बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर (शिवालय) में मंगलवार, को सहस्रधारा रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां की जा रही हैं। श्रद्धालु इस अवसर पर भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

बता दें कि सहस्रधारा रुद्राभिषेक मंगलवार को शाम 3 बजे से शुरू होगा। इसके बाद मंदिर परिसर में महा आरती का आयोजन शाम 7 बजे किया जाएगा। पं. डॉ. अश्विनी जोशी ने बताया कि श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इसी को देखते हुए मंदिर में सहस्रधारा रुद्राभिषेक और महा आरती का आयोजन किया जाएगा।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें