High Alert: रेवाड़ी (Best24News): 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर जिला रेवाड़ी पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक (SP) हेमेंद्र कुमार मीणा (IPS) थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने की बता की है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के कड़े निर्देश दिए हैं। इसी को लेकर रेवाड़ी, बावल और कोसली में आयोजित होने वाले मुख्य स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात की गई तथा सोमवार को चैकिंग अभियान भी चलाया गया।

बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और होटलों में चेकिंग अभियान
सुरक्षा एजेंसियों और जिला पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा शहर के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन सर्च अभियान (Combing & Searching Drive) चलाया जा रहा है। टीम ने सोमवार को धारूहेड़ा बस स्टैंड, मॉल, तेल डिपो, होटल, धर्मशालाएं, गेस्ट हाउस, रिजोर्ट, सराय और ढाबों की जांच की। इतना ही नहीं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष नाकेबंदी की गई है तथा पुलिस राइडर और पीसीआर (PCR) लगातार गश्त कर रहे हैं।

पुलिस की ओर से अपील की गई है कि किसी भी लावारिस वस्तु को न छुएं। कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखने पर तुरंत नजदीकी थाने या डायल 112 (Dial 112) पर सूचना दें। हालांकि पुलिस चप्पे चप्पे पर तैनात की जा रही है लेकिन सुरक्षा को लेकर लोगो को भी अलर्ट किया जा रहा है।

भारी वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली-गुरुग्राम में भारी वाहनों के प्रवेश और सुरक्षा को देखते हुए रूट डायवर्ट किए गए हैं। पुलिस ने भारी मालवाहक और वाणिज्यिक वाहनों (Heavy Commercial Vehicles) के लिए निम्नलिखित समय सारणी जारी की है:
प्रतिबंध की समय सीमा (No Entry Timing):
- 12 अगस्त 2026 (शाम 05:00 बजे से) ➔ 13 अगस्त 2026 (दोपहर 01:30 बजे तक)
- 14 अगस्त 2026 (दोपहर 03:00 बजे से) ➔ 15 अगस्त 2026 (दोपहर 02:00 बजे तक)
हाईवे से जाने वाले सावधान, ये रूट रहेगा डायवर्ट
जयपुर से दिल्ली-गुरुग्राम जाने वाले वाहन: NH-48 के स्थान पर NH-352 का प्रयोग करें।
रेवाड़ी से दिल्ली-गुरुग्राम जाने वाले वाहन कापड़ीवास फ्लाईओवर के नीचे से 75 फूटा रोड होते हुए भिवाड़ी (राजस्थान) की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे। जिला पुलिस ने सभी भारी वाहन चालकों से अपील की है कि इन तिथियों के दौरान एनएच-48 के जरिए दिल्ली/गुरुग्राम की यात्रा करने से बचें और वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।














