Big Accident Rewari: तेज रफ्तार ट्राले ने फिर ली दो भाईयो की जान

On: August 10, 2026 9:08 AM
Follow Us:
Road Accident

Big Accident Rewari: रेवाड़ी: जिले में तेज रफ्तार वाहनो का कहर नही थम रह है। एक बार फिर तेज रफ्तार ट्राले ने गढी बोलनी रोड पर दो भाइयों की जान ले ली। दोनों भाई रेवाड़ी जिले के गांव सगवाड़ी में अपनी बहन को तीज का त्योहार देने के बाद वापस लौट रहे थे। दोनों अविवाहित थे।

रात को हुआ हादसा: बता दे कि कोटकासिम रोड पर बोलनी चौक पर एक बार फिर बडा हादसा हो गया। बाइक सवार दो सगे भाइयों को ट्रोल ने कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

घर मेंं छाया मातम

बता दे कि राजस्थान के खैरथल जिले के भगेरी गांव के रहने वाले करीब 21 वर्षीय नितिन और 20 वर्षीय प्रिंस सगे भाई थे और एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। शनिवार को दोनों भाई संगवाड़ी स्थित अपनी बहन के घर तीज का त्योहार देने आए थे और रात को वापस लौट रहे थे। रात को तेज रफ्तार ट्राले ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

 

पुलिस ने अज्ञात ट्रॉला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपित चालक को गिरफ्तार किया जा सके। इस दुखद घटना से संगवाड़ी स्थित बहन के घर मातम पसरा हुआ है। त्योहर पर हुए हादसे से राजस्थान के गांव खेरथल में मातम छा गया। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों शवों को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया। रविवार को कसोला थाना पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें