Haryana News: कैंटर में लगी आग, चालक जिंदा जला

On: August 8, 2026 6:57 PM
Follow Us:
Haryana News: कैंटर में लगी आग, चालक जिंदा जला

Haryana News:    हरियाणा के बहादुरगढ़ में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया है। सामान लेकर बहादुरगढ़ आ रहा एक कैंटर जैसे ही सड़क किनारे रुका तो उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे कैंटर को अपनी चपेट में ले लिया। चालक केंटर से निकल नही सका तथा कैंटर की में चालक जिंदा जल गया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी राकेश के रूप में हुई है।

बहादुरगढ में हुआ हादसा: बता दे यह हादसा नया गांव बीर बरखताबाद बाईपास पर हुआ। कैटर चालक बादली से सामान लेकर बहादुरगढ़ आ रहा था। जैसे ही कैंटर सड़क किनारे रुका तथा केंटर चालक उतरते लगा तो ऊपर से गुजर रहे बिजली के ढीले तार कैंटर को छू गए। तार के छूने से अर्थिंग होने से चालक करंट की चपेट में आ गया और देखते ही देखते कैंटर में आग लग गई।

चालक जिंदा जला’ हादसे में चालक गंभीर रूप से झुलस गया घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें