Traffic block on Delhi-Rewari rail section : Best24News -उत्तर रेलवे ने दिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड पर दिल्ली (DEE)-पटौदी रोड (PTNR)-दिल्ली कैंट (DEC)-पालम (PM) स्टेशनों के बीच ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली शुरू करने के लिए 7 अक्टूबर 2026 (बुधवार) को 6 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक घोषित किया है। इस दौरान कई मेल/एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट, शॉर्ट टर्मिनेट तथा री-शेड्यूल किया जाएगा।
रेलवे के अनुसार, ब्लॉक के दौरान DEE-PTNR, PTNR-DEC और DEC-PM खंडों में अप एवं डाउन दोनों लाइनों पर कार्य होगा। ब्लॉक 14087 अप रनिचा एक्सप्रेस तथा 12915 डाउन ट्रेन के गुजरने के बाद लिया जाएगा।
दैनिक रेल यात्री संघ के अध्यक्ष योगिन्द्र चौहान ने बताया कि दिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इसके शुरू होने के बाद ट्रेनों का संचालन अधिक सुचारु होगा तथा गाड़ियों को लंबे समय तक पिछले रेलवे स्टेशन पर सिग्नल मिलने की प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि इससे ट्रेनों की समयबद्धता में सुधार होगा, लाइन की क्षमता बढ़ेगी और यात्रियों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।
प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
12215 दिल्ली–बांद्रा टर्मिनस
12216 बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली
14087 दिल्ली–जैसलमेर रनिचा एक्सप्रेस
14088 जैसलमेर–दिल्ली रनिचा एक्सप्रेस
12985 जयपुर–दिल्ली
12986 दिल्ली–जयपुर
12065 अजमेर–दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस
12066 दिल्ली–अजमेर जनशताब्दी एक्सप्रेस
22452 चंडीगढ़–बांद्रा
22451 बांद्रा–चंडीगढ़
15307 टनकपुर–श्रीगंगानगर
15308 श्रीगंगानगर–टनकपुर
26481 जम्मू–दिल्ली कैंट वंदे भारत
26482 दिल्ली कैंट–जम्मू वंदे भारत
20983 भुज–दिल्ली
20984 दिल्ली–भुज
पैसेंजर ट्रेनें भी रहेंगी रद्द
64095, 74033, 74036, 54421, 54417, 74003,
74002, 54310 एवं 54309 सहित कई पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी।
कई ट्रेनों का बदलेगा मार्ग
ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों को दिल्ली–रोहतक–भिवानी–रेवाड़ी मार्ग से चलाया जाएगा। इन ट्रेनों का दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली कैंट, पालम, गुरुग्राम, गढ़ी हरसरू और पटौदी रोड सहित कई स्टेशनों पर ठहराव प्रभावित रहेगा।
शॉर्ट टर्मिनेशन एवं री-शेड्यूल
कुछ ट्रेनों को रेवाड़ी या नई दिल्ली तक ही चलाया जाएगा, जबकि कुछ ट्रेनों को 55 मिनट से लेकर 8 घंटे 30 मिनट तक विलंब से संचालित किया जाएगा।
रेलवे ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रद्द, परिवर्तित मार्ग एवं विलंब से चलने वाली ट्रेनों की सूचना यात्रियों को समय रहते उपलब्ध कराई जाए, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।














