IGU Rewari: रेवाड़ी (Best24News): भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की जिला इकाई ‘मेरा युवा भारत’ (My Bharat) रेवाड़ी द्वारा “नशा मुक्त भारत-विकसित भारत” विषय पर जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
यह आयोजन मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU), मीरपुर स्थित कल्पना चावला ऑडिटोरियम में विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग (DSW) के विशेष सहयोग से आयोजित होगा।
युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता और प्रतिभा को मंच देना उद्देश्य
‘मेरा युवा भारत’ रेवाड़ी के जिला युवा अधिकारी सुमित यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के भयानक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें ‘नशा मुक्त भारत – विकसित भारत’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना है। इसके साथ ही युवाओं की रचनात्मक और सांस्कृतिक प्रतिभा को एक बेहतरीन मंच प्रदान करना है।
15 से 29 वर्ष के युवा ले सकते हैं भाग
इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी, NSS एवं NCC कैडेट्स, यूथ क्लबों और सांस्कृतिक संस्थाओं के सदस्यों के साथ-साथ कोई भी इच्छुक युवा इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकता है।

इन 8 सांस्कृतिक व रचनात्मक पर होगी प्रतियोगिता
- समूह गीत (Group Song)
- समूह नृत्य (Group Dance)
- नुक्कड़ नाटक (Street Play)
- ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग (On the Spot Painting)
- भाषण प्रतियोगिता (Declamation/Speech)
- रील / यूट्यूब शॉर्ट्स (Reel / YouTube Short)
- स्लोगन लेखन (Slogan Writing)
- काव्य पाठ (Poetry Recitation)
जानिए कैसे करे अप्लाई
प्रतियोगिताओं, पात्रता, नियमों एवं आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए युवा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माई भारत पोर्टल https://mybharat.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त इच्छुक प्रतिभागी मेरा भारत रेवाड़ी जिला कार्यालय में विनय राव (मोबाइल- 9991877951) से संपर्क कर सकते हैं अथवा इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के छात्र कल्याण विभाग की ई-मेल dean.dsw@igu.ac.in पर संपर्क कर ऑनलाइन आवेदन लिंक प्राप्त कर सकते हैं।
इच्छुक प्रतिभागी अपने आवेदन मेरा भारत रेवाड़ी जिला कार्यालय अथवा इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के छात्र कल्याण विभाग में भी जमा करवा सकते हैं। जिला युवा अधिकारी ने जिले के सभी शिक्षण संस्थानों, एनएसएस एवं एनसीसी इकाइयों, युवा क्लबों, स्वयंसेवी संगठनों तथा युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि यह अभियान नशा मुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को सशक्त करेगा।
———–














