कांवड़ यात्रा: अलर्ट मोड पर हरियाणा पुलिस, इन कर्मचारियों की छुट्टियां रद

On: August 3, 2026 8:55 AM
Follow Us:

सावन माह की कांवड़ यात्रा को लेकर हरियाणा पुलिस अलर्ट,…रेवाड़ी पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। बता दे कि हरिद्वार में 30 जुलाई से शुरू हुए कांवड़ मेले के बाद 11 अगस्त को शिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जल लेकर लौटेंगे। हरियाणा से भी श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए पुलिस ने कई प्रतिबंध लागू किए हैं।

इन पर रहेगा प्रतिबंध

पुलिस की ओर से कावडियों को लेकर एडवाजरी जारी की हैं कांवड़ यात्रा में जुगाड़ वाहनों, ट्रैक्टर-ट्रॉली और बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इतना ही नही साउंड सिस्टम का प्रयोग भी प्रतिबंधित रहेगा। डाक कांवड़ की ऊंचाई 10 फीट और पैदल कांवड़ की ऊंचाई सात फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए। कांवड़ शिविर लगाने के लिए प्रशासन की अनुमति जरूरी होगी। शिविर मुख्य मार्गों से 50 फीट की दूरी पर लगाए जाएंगे। संचालकों और कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराया जाएगा।

गांव जोनियावास से शिव भक्तों का एक जत्था विशेष 'झूला कांवड़' लाने के लिए हरिद्वार धाम के लिए रवाना
गांव जोनियावास से शिव भक्तों का एक जत्था विशेष ‘झूला कांवड़’ लाने के लिए हरिद्वार धाम के लिए रवाना

यात्रा के दौरान शराब, मादक पदार्थ, एलपीजी सिलिंडर, हॉकी स्टिक, बेसबॉल बैट, लाठी-डंडे, त्रिशूल, भाला और अन्य हथियार ले जाने पर पाबंदी रहेगी। साइलेंसर हटाकर बाइक चलाने वालों पर भी कार्रवाई होगी। हरियाणा पुलिस ने श्रद्धालुओं से सड़क की बाईं लेन में चलने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट की तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।

कांवड़ शिविर लगाने के लिए प्रशासन की अनुमति जरूरी होगी। शिविर मुख्य मार्गों से 50 फीट की दूरी पर लगाए जाएंगे। संचालकों और कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराया जाएगा। पुलिस संवेदनशील ट्रैफिक प्वाइंट पर निगरानी रखेगी और तेज रफ्तार वाहनों के चालान किए जाएंगे। प्रत्येक शिविर में जरूरत के अनुसार पुलिस, एसपीओ और होमगार्ड तैनात होंगे।

हरियाणा में कांवड़ यात्रा के चलते पुलिस अलर्ट पर है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है और लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की गई है।

ऐसे में पुलिस ने कांवड़ियों की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने और यातायात को सुचारु रखने के लिए विशेष सुरक्षा प्लान लागू किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कांवड़ यात्रा से जुड़ी किसी भी सूचना पर पांच मिनट के भीतर पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बिना अनुमति नहीं लगेंगे शिविर, सत्यापन जरूरी

पुलिस ने एडवाजरी जारी की है कि कोई भी व्यक्ति या संस्था बिना प्रशासनिक अनुमति के कांवड़ शिविर नहीं लगा पाएगी। इतना ही नहीं इसको लेकर संचालकों को सदस्यों व वाहनों का पूरा ब्योरा देना होगा। शिविर में काम करने वाले हर शख्स का पुलिस सत्यापन अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही शिविरों में पर्याप्त रोशनी, पेयजल, सीसीटीवी कैमरे और पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करने होंगे।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें