Breaking News धारूहेड़ा: धारूहेड़ा के बीडीपीओ सुरजीत सिंह को उनके कार्य में कोताही बरतने व मालाहेडा सरपंच को बिना जांच निलंबित करवाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय विकास एवं पंचायत निदेशक, चंडीगढ़ के कार्यालय में रहेगा।

हरियाणा सरकार अरुण गुप्ता, आईएएस (PSCM) की ओर से एक पत्र जारी किया गया है।
जिसमे धारूहेड़ा के बीडीपीओ सुरजीत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने आदेश किया हुआ है।

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले मालाहेडा के सरपंच महेश कुमार गांव के मुख्य फिरनी पर अवैध कब्जे के आरोप में निलंबित किया गया था। जब इसकी दोबारा से जांच करवाई गई तो यह मामला गल्त मिला। इसी को लेकर बीडीपीओ को निलंबित किया गया है।-













