IGU Meerpur Admission 2026: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में BCA और B.Com में ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें अंतिम तिथि, सीटें और फीस

On: July 21, 2026 8:40 PM
Follow Us:
IGU Meerpur Admission 2026

IGU Meerpur Admission 2026: रेवाड़ी (Best24News)। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU), मीरपुर (रेवाड़ी) में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नए स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों—बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA), बी.कॉम. (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) तथा बी.कॉम. – लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

IIGU
IGU

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार दाखिले पूरी तरह से शैक्षणिक योग्यता (Academic Merit) के आधार पर किए जाएंगे।

 IGU एडमिशन 2026: महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 27 जुलाई 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)
  • श्रेणीवार मेरिट सूची (Merit List) जारी: 28 जुलाई 2026
  • दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा करना: 29 से 30 जुलाई 2026
  • रिक्त सीटों की सूची जारी: 30 जुलाई 2026 (सायं 5:00 बजे के बाद)
  • ओपन फिजिकल काउंसलिंग (Open Physical Counselling): 03 अगस्त 2026

सीटें, फीस और आवश्यक योग्यता (Seat Details, Fee Structure & Eligibility)

आईजीयू प्रशासन ने इन नए पाठ्यक्रमों के लिए सीटों की संख्या, योग्यता और वार्षिक शुल्क का ब्यौरा जारी कर दिया है:

कोर्स का नामउपलब्ध सीटेंयोग्यता (Eligibility Criteria)वार्षिक फीस (Annual Fee)
BCA40 सीटें10+2 (गणित/सांख्यिकी/अकाउंटेंसी विषय के साथ) न्यूनतम 45% अंक (हरियाणा SC/ST/Divyang के लिए 42.75%)₹30,840/-
B.Com (Honors / Honors with Research)30 सीटें10+2 में न्यूनतम 50% अंक (हरियाणा SC/ST/Blind/Divyang के लिए 47.5%)₹18,000/-
B.Com (Logistics & Supply Chain Management)20 सीटें10+2 में न्यूनतम 50% अंक (हरियाणा SC/ST/Blind/Divyang के लिए 47.5%)₹18,500/-

लास्ट डेट से पहले करें ऑनलाइन आवेदन

>विश्वविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय रहते निर्धारित तिथि (27 जुलाई) से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें।

प्रवेश संबंधी विस्तृत पात्रता, विस्तृत शुल्क विवरण, आरक्षण नीति तथा अन्य दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.igu.ac.in पर उपलब्ध हैं। दाखिले से संबंधित किसी भी प्रकार के संशोधन या नए अपडेट की सूचना भी केवल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ही प्रकाशित की जाएगी।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें

रेवाड़ी: एसडीएम के तबादले की मांग को लेकर एडवोकेट बैठे धरने पर

प्रशासन के खिलाफ वकीलों का मोर्चा: रेवाड़ी SDM के तबादले की मांग पर अड़े अधिवक्ता, दूसरे दिन भी कोर्ट का काम पूरी तरह ठप; कप्तान अजय यादव ने दिया समर्थन

आईजीयू रेवाड़ी के विद्यार्थी पिंजौर के लिए रवाना, शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री से करेंगे संवाद

आईजीयू रेवाड़ी के विद्यार्थी पिंजौर के लिए रवाना, शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री से करेंगे संवाद

कल कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम

कल कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम! रेवाड़ी सहित कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी, यहां देखें ताजा अपडेट

बहरोड़ छोड़ने का झांसा देकर स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया

हाईवे पर लिफ्ट गैंग का आतंक: धारूहेड़ा में कंपनी कर्मचारी का अपहरण, मारपीट कर छीना मोबाइल व कैश, आंखों पर पट्टी बांध सुनसान जगह फेंका

धारूहेड़ा: नंदरामपुर बास रोड पर बारिश के चलते हुआ जलभराव

धारूहेड़ा में तेज बारिश से नालों की खुली पोल: सोहना रोड और मुख्य बाजार जलमग्न

श्याम मंदिर के आगे पंचायती जमीन पर भरा दूषित पानी, 4 बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं

श्याम मंदिर सुनारिया के आगे भरा दूषित पानी, 4 बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं