Breaking News: रेलवे मे यात्रा करने वालों को जरूरी सूचना है। जलभराव के चलते सीकर-रेवाड़ी-सीकर (वाया चिड़ावा) रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है वे घर से निकलने से पहले अपडेट जरूर जान ताकि कोई परेशानी नही उठानी पडें

लोहारू तक संचालित होगी ट्रेन
रेलवे पीआरओ अमित सुदर्शन ने बताया-गाड़ी संख्या 54803, जो सीकर से रेवाड़ी वाया चिड़ावा लोहारू चलती है, अब केवल लोहारू तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा लोहारू और रेवाड़ी के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
यहां भी किया बदलाव
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 14824, रेवाड़ी-जोधपुर रेलसेवा रेवाड़ी के बजाय लोहारू से अपनी यात्रा शुरू करेगी। यह ट्रेन रेवाड़ी और लोहारू के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।













