Delhi-Amritsar-Katra Expressway : ₹9,680 करोड़ की लागत से बनेगा ये एक्सप्रेस

On: July 17, 2026 9:52 PM
Follow Us:
PM MODI

Delhi-Amritsar-Katra Expressway: हरियाणा के विकास को एक और नई और तेज़ रफ्तार मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद से दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे (Delhi-Amritsar-Katra Expressway) के 157.92 किलोमीटर लंबे हरियाणा सेक्शन का भव्य उद्घाटन कर इसे देश को समर्पित कर दिया है। Delhi-Amritsar-Katra Expressway

₹9,680 करोड़ की लागत से बनेगा एक्सप्रेस वें को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समर्पित किया है। ये हाइवे ₹9,680 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा। इस शानदार हिस्से के शुरू होने से न केवल हरियाणा बल्कि पंजाब, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली के बीच का सफर बेहद आसान और सुपरफास्ट हो जाएगा।

सफर का समय होगा आधा: दिल्ली से कटरा सिर्फ 6 घंटे में!

इस एक्सप्रेसवे के चालू होने से यात्रियों के समय में काफी बचत होगी बता दें कि पहले जहाँ दिल्ली से कटरा जाने में करीब 14 घंटे का लंबा समय लगता था, वह अब घटकर मात्र 6 घंटे रह जाएगा। इतना ही नहीं स्वर्ण मंदिर के दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों का सफर भी अब 8 घंटे की बजाय केवल 4 घंटे में पूरा हो सकेगा।

NH-44 को मिलेगी राहत, सुरक्षित होगा सफर

वर्तमान में दिल्ली से पंजाब और जम्मू जाने वाले ट्रैफिक का मुख्य भार नेशनल हाईवे 44 (NH-44) पर रहता है, जिससे वहां अक्सर जाम और हादसों का खतरा बना रहता है। इस नए एक्सप्रेसवे के चालू होने से NH-44 पर ट्रैफिक का दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा, जिससे सफर सुरक्षित और सुगम बनेगा। यह एक्सप्रेसवे केवल दूरी ही कम नहीं करेगा, बल्कि आर्थिक विकास के नए अवसर भी प्रदान होंगे।

बता दे इस हाइवे बनने से अमृतसर और वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी बढ़ोतरी होगी। दिल्ली और पंजाब-जम्मू के बीच माल ढुलाई (Transportation) बेहद तेज हो जाएगी, जिससे फैक्ट्रियों और व्यापारियों का समय और डीजल का खर्च बचेगा। एक्सप्रेसवे के आसपास नए औद्योगिक क्षेत्र और लॉजिस्टिक्स पार्क विकसित होंगे, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now