शिव महापुराण कथा का समापन: धारूहेड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा

On: July 16, 2026 7:15 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा

धारूहेड़ा (Best24News): मनीराम बाग में आयोजित सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का गुरूवार को समापन हो गया है। समापन के पर्व पर गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। इस पावन रथ यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान जगन्नाथ, भइया बलभद्र और देवी सुभद्रा के गगनभेदी जयकारे लगाए, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

चेयरमैन अजयजांगड़ा और पार्षद अमन राव ने दिखाई हरी झंडी

बता दे कि इस भव्य रथ यात्रा का शुभारंभ नगर पालिका धारूहेड़ा के चेयरमैन अजय जांगड़ा तथा वार्ड पार्षद अमन राव ने संयुक्त रूप से रथ को रवाना करके किया। रथ यात्रा कथा स्थल (मनीराम बाग) से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों और मुख्य बाजारों से होकर निकली। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान के रथ के आगे पुष्प वर्षा की, भगवान की पावन आरती उतारी और छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी भजनों की धुन पर नाचते हुए पूरे उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया।

 धारूहेड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा
धारूहेड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा

कथा समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन

आचार्य पंडित बाबूलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कई दिनों से चल रही श्री शिव महापुराण कथा का भव्य समापन भगवान जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के साथ संपन्न हुआ है। कथा के विश्राम और समापन अवसर पर एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें धारूहेड़ा और आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया।

खाटू श्याम के श्रऋालुओ ने निकाली पद यात्रा

 धारूहेड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा
धारूहेड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा

बता दे जहां शहर में जगन्नाथ यात्रा निकाली गई वही श्री खाटू श्याम प्रमियों की ओर से पैदल यात्रा निकाली गई। श्री श्याम के जयकारों से माहोल भक्ति मय हो गया।

इस मौके पर धर्मपाल, नरोत्तम जोशी, सुभाष, अनिल, डॉ. प्रवीण सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों और श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा। सुबह से ही बाजार मे यात्रा को लेकर चर्चाए बनी रही।

 

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now