रेलवे की बड़ी तैयारी: अब गुरुग्राम स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी ये खास सुविधाएं, बुजुर्गों के लिए भी होगी विशेष व्यवस्था

On: July 17, 2026 7:26 AM
Follow Us:
अब गुरुग्राम स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी ये खास सुविधाएं

300 करोड रुपए की लागत से गुरुग्राम स्टेशन को विश्व स्तरीय बनाया जा रहा है। यहां जो मंजिलाभव्य इमारत का निर्माण होगा इसके साथ ही साथ अब यात्रियों के लिए यहां पर लिफ्ट एक्सीलेटर मल्टीलेवल कार पार्किंग और कई तरह की विशेष सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाएगा। यहां के भवन को एयरपोर्ट के तर्ज पर तैयार किया जाएगा ताकि सफर करने वाले लोगों को यहां आने के बाद किसी भी तरह की परेशानी ना हो।

मिलेगी मेट्रो कनेक्टिविटी

आपको बता दे कि यात्रियों को शहर के अन्य हिस्से तक पहुंचाने के लिए भव्य इमारत का को ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो रूट से जोड़ने की मंजूरी भी मिल चुकी है और जल्द ही इसका काम भी शुरू होने वाला है। इस रेलवे स्टेशन को इको फ्रेंडली बनाया जा रहा है इसके साथ ही यहां पर वॉटर ट्रीटमेंट सीवरेज प्लांट और रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी।

कब तक पूरा होगा काम 

 

रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने का काम साल 2027 के अंत तक पूरा किया जा सकता है हालांकि रेलवे ने अभी तक इसकी डेडलाइन नहीं बताई है। काम पूरा होने के बाद यात्रियों के लिए इस वर्ल्ड क्लास स्टेशन को खोल दिया जाएगा। ताजा अपडेट के अनुसार लोहे की मजबूत पिलर ओपन नौ मंजिला नई इमारत का ढांचा तैयार किया जा चुका है। दो प्लेटफार्म को जोड़ने के लिए स्काईवॉक भी बनाया जा चुका है। यहां पर लिफ्ट और एक्सीलेटर लगाने का काम भी जल्द शुरू होने वाला है।

खाने पीने के लिए भी होगी विशेष व्यवस्था

आपको बता दे की खाने पीने के लिए फूड कोर्ट का स्थापना किया जाएगा ताकि यहां आने वाले यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। इसके बनने के बाद गुरुग्राम मानेसर सोहना फरुखनगर रूट पर रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा। बुजुर्ग यात्रियों के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की जाएगी। बच्चों के खेलने के लिए भी विशेष तरह का व्यवस्था किया जाएगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

          संबंधित समाचार