हरियाणा का मौसम: रेवाड़ी गुरुग्राम सहित इन जिलों में 2 दिन जमकर बरसेंगे बादल, रेड अलर्ट जारी

On: July 12, 2026 12:22 AM
Follow Us:
हरियाणा का मौसम

हरियाणा का मौसम: हरियाणा के मौसम में दिन पर दिन बदलाव देखने को मिल रहा है। कई जिलों में उमस भरी गर्मी ने परेशानी बढ़ा रखी है वहीं कई जिलों में लगातार बारिश की वजह से परेशानी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार लोगों को फिलहाल बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है

पूरे राज्य में एक्टिव हो चुका है मानसून

मानसून पूरे हरियाणा में एक्टिव हो चुका है जिसका सीधा असर राज्य के कई जिलों में देखने को मिल रहा है। रेवाड़ी गुरुग्राम फरीदाबाद सहित कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है।

बारिश के बाद भी हिसार का तापमान सबसे ज्यादा

भले ही बारिश हो रही है फिर भी हिसार का तापमान बढ़ता जा रहा है। हिसार जिले में तापमान अभी भी 40 डिग्री सेल्सियस है और यहां उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।

हरियाणा का मौसम: दो दिनों तक इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग की माने तो हरियाणा के कई जिलों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने वाली है। मौसम विभाग में रेवाड़ी, गुरुग्राम फरीदाबाद महेंद्रगढ़ नारनौल हिसार जींद कुरुक्षेत्र सहित कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में बारिश के साथ-साथ तूफानी हवाएं भी चलेगी और अगले दो दिनों तक दवाओं की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकता है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now