Monu Murder Case: प्रेम प्रसंग के चलते अपने प्रेमी के साथ पति को मोत के घाट उतारने वालो यानि तन्नू के प्रेमी की 5 दिन बाद भी गिरफ्तारी नही हुई है। थाना कसौला पुलिस ने मोनू हत्याकांड में एक और तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव मुंडनवास कमालपुर निवासी अमन के रूप में हुई है। कसौला पुलिस इस मामले में मृतक की पत्नी तन्नु सहित दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
10 जून को मिला था नहर में शव
पुलिस ने बताया कि गत 8 जून को गांव जड़थल निवासी रतनलाल ने थाना कसौला में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, उनका 21 वर्षीय बेटा मोनू गत 8 जून की रात करीब 10 बजे अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी पर घर से दवाई लेने निकला था, जो वापस नहीं लौटा। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की थी। 10 जून को पुलिस को गांव आसलवास नहर में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला, जिसकी पहचान गुमशुदा मोनू के रूप में हुई।

मौके पर बुलाई गई ‘सीन ऑफ क्राइम‘ (FSL) टीम को मृतक के शरीर पर जाहिरा तौर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले थे और उसकी स्कूटी भी नहर के पास ही बरामद हुई थी, जिससे प्रथम दृष्टया मामला नहर में डूबने का प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था। मृतक के परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत मुकदमे में हत्या की धाराएं ईजाद की। इसके बाद पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी (Technical Surveillance) आधार पर गहनता से जांच शुरू की।
तकनीकी जांच और कड़ियों को जोड़ने के बाद पुलिस ने इस हत्याकांड में संलिप्त दो मुख्य आरोपियों—मृतक की पत्नी तन्नु और हरिओम को पहले ही धर दबोचा था।
में खुलासा हुआ कि मृतक मोनू की पत्नी तन्नु का एक सोनू नाम के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। अपने पति मोनू को अपने रास्ते से हटाने के लिए तन्नु ने अपने प्रेमी सोनू के साथ मिलकर उसकी हत्या की खौफनाक साजिश रची। इस वारदात को अंजाम देने के लिए तन्नु ने सोनू के दो दोस्तों—हरिओम और अमन (निवासी मुंडनवास) की मदद ली थी।
ये दिया वारदात को अंजाम (Modus Operandi):
योजना के मुताबिक, तन्नु ने ही फोन करके अपने पति मोनू को गांव कसोली बुलाया। जैसे ही मोनू वहां पहुंचा, वहां पहले से घात लगाकर बैठे हरिओम और उसके साथी अमन ने मोनू को दबोच लिया। आरोपियों ने मोनू का मुंह और नाक तब तक दबाए रखा जब तक कि वह पूरी तरह बेसुध नहीं हो गया। इसके बाद साक्ष्य मिटाने और मामले को दुर्घटना का रूप देने के लिए उन्होंने मोनू को आसलवास नहर में फेंक दिया।

आरोपित को लिया रिमांड पर
कसोला पुलिस इस मामले में हत्या मामले में संलिप्त एक और आरोपी गांव मुंडनवास कमालपुर निवासी अमन को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पुछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में असली मास्टर माईड तन्नू को प्रेमी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।











