धारूहेड़ा: औद्योगिक कस्बे में सोमवार का दिन खास बना रहा। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह सोमवार को धारूहेड़ा पहुंचे तो उनके स्वागत करने वालों का तांता लग गया। कार्यकर्ताओं में स्वागत के जोश को लेकर राव साहब खुश नजर आए। इतना ही नहीं स्वागत में भेंट की गई गदा को राव साहब हिलाते हुए खुशी जाहिर की। ऐसा कोई वार्ड नही था जिसने राव साहब का स्वागत नहीं किया हो।

महिलाओं को स्वागत देख क्या बोले राव साहब: राव साहब इंद्रजीत सिंह ने कहा कि धारूहेड़ा में महिलाओ का दबादबा ज्यादा रहा है। रिजर्व सीट से भी ज्यादा महिलाओं ने जीत दर्ज करवाई है। खुशी की बात है महिलाए आगे हा रही है।

प्रधानमंत्री का मिशन है तो वह कामयाब होते नजर आ रहा है। महिला आरक्षण बिल है तो महिलाओ के लिए बहुत जरूरी है। धारूहेड़ा में 18 वार्ड मेंबरो में 9 महिला मेंबर है जो महिलाओ की एक ताकत को दर्शाता है।

गदा देकर किया स्वागत: यूं तो फूल मालाओ व उपहार देकर कई पार्षदों ने स्वागत किया किया लेकिन दो कार्यकर्ता जो कि पार्षद भी नहीं है लेकिन राव साहब के चेहते है । शपथ समारोह में आए राव साहब का गदा देकर स्वागत किया। इतना ही उन्होंने यह भी कह दिया कि साहब को गदा को एक बार लहरा दो। बस इतना कहते ही राव साहब ने गदां को मंच से लहराया दिया। बता दे सोमवार धर्मपाल श्योराण व एक साथी ने गंदा भेट कर स्वागत किया।

मंच पर उमडी भीड: शपथ् समारोह होते ही मंच पर कंद्रीय मंत्री का स्वागत करने वालों की भीड जमा हो गई। एक के बाद एक कार्यक्रम ग्रुप में आए तथा मंत्री का स्वागत किया। हर कोई राव साहब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए मंच पर पहुंच रहे थे।

बता दे इससे पहले केंद्रीय मंत्री पिछले बार नपा में पूर्व चेयरमैन कंवर सिंह शपथ समारोह मे आए थे। अब करीब 5 साल बाद दोबारा से नपा परिसर में शपथ समारोह में शामिल हुए है। राव इंद्रजीत धारूहेड़ा पहुचने पर नपा परिसर के अलावा कई जगह स्वागत किया गया।

इस मौके पर ,वार्ड पार्षद कविता बुधवार, डीके शर्मा, त्रिलोक धारीवाल, निहाल सिंह, गोपाल, कृष्णा देवी, मोनिका, अमन राव, रंजन यादव, अमित यादव, रीना रानी, धर्मबीर, प्रिया, अनिल कुमार, किरण सैनी, मनीषा सैनी, मंशा सैनी व सुमित्रा देवी को शपथ दिलाई गई।













