Breaking News: आकेड़ा में जैगवार कंपनी की बड़ी पहल: महिलाओं के लिए फ्री कढ़ाई-बुनाई व ब्यूटी पार्लर कोर्स शुरू

प्रकाशित: 1 जुलाई 2026, 10:28 PM
Breaking News: आकेड़ा में जैगवार कंपनी की बड़ी पहल: महिलाओं के लिए फ्री कढ़ाई-बुनाई व ब्यूटी पार्लर कोर्स शुरू

Breaking News(Best24News) धारूहेड़ा: ग्राम पंचायत आकेड़ा में विकास और समाज कल्याण की एक नई मिसाल देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध उद्योग समूह जैगवार कंपनी (Jaquar Company) द्वारा अपने सीएसआर फंड (CSR Found – Corporate Social Responsibility) के तहत आकेड़ा गांव में कई जनहितैषी गतिविधियां चलाई जा रही हैं। गांव के मौजूदा सरपंच अशोक कुमार ने बताया कि इन परियोजनाओं का सीधा लाभ गांव की महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को मिल रहा है, जिससे ग्रामीण परिवेश में बड़ा सकारात्मक बदलाव आ रहा है।Breaking News

Breaking News: आकेड़ा में जैगवार कंपनी की बड़ी पहल: महिलाओं के लिए फ्री कढ़ाई-बुनाई व ब्यूटी पार्लर कोर्स शुरू
Breaking News: आकेड़ा में जैगवार कंपनी की बड़ी पहल: महिलाओं के लिए फ्री कढ़ाई-बुनाई व ब्यूटी पार्लर कोर्स शुरू

महिलाओं के लिए रोजगारपरक कोर्स और बच्चों को फ्री ट्यूशन

ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने और शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए जैगवार कंपनी के सहयोग से गांव में विशेष केंद्र बनाए गए है।

महिला सशक्तिकरण की अनूठी पहल: गांव की बेटियों और महिलाओं को पैरों पर खड़ा करने के लिए केंद्र में बिल्कुल मुफ्त कढ़ाई-बुनाई और ब्यूटी पार्लर का प्रोफेशनल कोर्स करवाया जा रहा है। इससे ग्रामीण महिलाएं हुनरमंद बनकर अपना खुद का रोजगार शुरू कर सकेंगी।

Breaking News: आकेड़ा में जैगवार कंपनी की बड़ी पहल: महिलाओं के लिए फ्री कढ़ाई-बुनाई व ब्यूटी पार्लर कोर्स शुरू
Breaking News: आकेड़ा में जैगवार कंपनी की बड़ी पहल: महिलाओं के लिए फ्री कढ़ाई-बुनाई व ब्यूटी पार्लर कोर्स शुरू

बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा: इसके साथ ही, गांव के जरूरतमंद और होनहार बच्चों की पढ़ाई को मजबूत करने के लिए फ्री ट्यूशन क्लासेस (Free Tuition) की व्यवस्था की गई है, जहाँ शिक्षक बच्चों को आगे बढ़ने के लिए तैयार कर रहे हैं।

हर बुधवार को फ्री डॉक्टर चेकअप, हेल्थ कैंप और मुफ्त दवाइयां

साप्ताहिक स्वास्थ्य शिविर: सरपंच अशोक ने बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी राहत देते हुए गांव में हर बुधवार को विशेष डॉक्टर चेकअप और हेल्थ कैंप (Health Camp) का आयोजन किया जाता है।Breaking News

फ्री दवाइयों का वितरण: इस साप्ताहिक कैंप में आने वाले मरीजों की न सिर्फ अनुभवी डॉक्टरों द्वारा मुफ्त जांच की जाती है, बल्कि उन्हें ग्राम पंचायत की देखरेख में बिल्कुल फ्री दवाइयां भी वितरित की जाती हैं। इससे गरीब और बुजुर्ग मरीजों को इलाज के लिए शहर के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं।

हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now