Breaking News: भारतीय मजदूर संघ हरियाणा का प्रांत स्तरीय अधिवेशन आयोजित

प्रकाशित: 30 जून 2026, 4:02 AM
भारतीय मजदूर संघ हरियाणा का प्रांत स्तरीय अधिवेशन आयोजित

Breaking News: कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर गैर-शिक्षक विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ हरियाणा का प्रांत स्तरीय अधिवेशन आयोजित हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता देव प्रकाश ने की सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर एवं गीत से कार्यक्रम की शुभारंभ किया गया ।

जिसमें पूरे हरियाणा के विश्वविद्यालयो के कर्मचारी शामिल हुए इस प्रांत स्तरीय विश्वविद्यालय अधिवेशन में विशेष तौर से मुख्य अतिथि उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री सोहनलाल जी गुप्ता, विशिष्ठ अतिथि भारतीय मजदूर संघ हरियाणा प्रदेश महामंत्री हवा सिंह जी मेहला व कुरुक्षेत्र जिला मंत्री मानसिंह मौजूद रहे ।

इस अधिवेशन में हरियाणा के विश्वविद्यालयो में जॉब सुरक्षा एक्ट को जल्दी से जल्दी लागू करवाना, पिछले तीन महीनो का रुका हुआ वेतन दिलाना, महिलाओं की छुट्टियों को लागू करवाना, पिछले अनुभव को ऐड करवाना जैसे अन्य विषयों पर प्रस्ताव पास किया गया ।Breaking News

विश्वविद्यालय प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया ।
1. मदनलाल (DLCU) अध्यक्ष
2. सुनील गोदारा(CDLU) उपाध्यक्ष
3. प्रमिला यादव(IGU) उपाध्यक्ष
4. प्रदीप भारद्वाज(CBLU) महामंत्री
5. कुलदीप(MVSU) सह-सचिव
6. मनीष(SKAU) सह-सचिव
7. रवि(CDLU) कोषाध्यक्ष
8. प्रिंस(KUK) सह-कोषाध्यक्ष
9. हवा सिंह मैहला संगठन मंत्री
10. प्रवीण कश्यप(KUK) मीडिया सचिव

कार्यकारिणी सदस्य
1. संतोष शर्मा (GJU)
2. जगदीश लूना (CDLU)
3. श्याम सुंदर (MVSU)
4. संजीव खुराना(MVSU)
5. देव प्रकाश(IGU)
6. गौरव अहलावत(DLCU)
7. वीरेंद्र(CBLU)
को मनोनीत किया गया एवंम आगामी 1 जुलाई को प्रदेशस्तरीय भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर आंदोलन की रणनीति बनाई गई ।

हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now