Breaking News: हरियाणा पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। रेवाड़ी के प्रॉपर्टी डीलर से 5 करोड़ की रंगदारी के मामले में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। जांच में यह पता चला कि प्रॉपर्टी डीलर ने पुलिस सुरक्षा लेने के लिए यह साजिश रची। इसी को लेकर आईबी कर्मी अपने दोस्त से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का फोन करवाया । फिलहाल पुलिस ने आईबी कर्मी को प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया।
मामला जानकर चौक गई पुलिस: सीआई धारूहेड़ा प्रभारी योगेश की अगुवाई में सीआईए टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मुस्तैदी दिखाते हुए प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर फरीदाबाद निवासी सिंकदर को गिरफ्तार किया तथा उसे 4 दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान जब खुद को दिल्ली आईबी का कर्मचारी बताया तो पुलिस दंग रह गई। उसने ऐसो कैेसे प्लान कियां पुलिस ऐसा कभी सोच भी नहीं सकती थी।
जानिए कौन है सिंकदर: बता दे हरियणा के फरीदाबाद के गांव मोठूका नंगला निवासी सिंकदर दिल्ली में तैनात है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वयं यह खुलासा किया। पुलिस को अब उसके साथियों की तलाश है। फिरोती मांगने वाले गिरेाह मे कई लोग जुडे हुए हैंBreaking News
15 जून का रेवाड़ी से मिली थी शिकायत: बता दे कि रेव़ाडी के बीएमजी सिटी के रहने वाले सज्जन सिंह ने 15 जून को पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें बताया कि 8 साल से पोसवाल चौक पर उसका प्रॉपर्टी डीलर का ऑफिस है। 2 जून की दोपरह उसके पास अनजान नंबर से वॉट्सअप कॉल आई थी लेकिन उस समय उसने फोन नहीं उठा पाया।Breaking News
5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी
सज्जन सिंह ने बताया कि कुछ देर बाद दोबारा उसी नंबर से कॉल आई और कॉलर ने खुद को बड़े गैंग का सदस्य बताते हुए 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी। बात नहीं मानने पर पूरे परिवार को मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं 3 जून को वाइस मैसेज भेजकर धमकी दोहराई। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच सीआईए धारूहेड़ा को सौंपी।
प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर किया गिरफ्तार
इंजार्च योगेश की अगुवाई में मुस्तैदी दिखाते हुए गत 22 जून को प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर फरीदाबाद निवासी सिंकदर को गिरफ्तार कर लिय है तथा पुलिस ने उसे 4 दिन के रिमांड पर लिया। आरोपी ने बताया कि सज्जन सिंह उसका दोस्त है और उसने उसके कहने पर ही रंगदारी की मांग की थी। सज्जन ने पुलिस सुरक्षा लेने के लिए उसे ऐसा करने के लिए कहा था।Breaking News













