Breaking News : दिल्ली जयपुर हाईव (NH 48 )पर लूटपाट की वारदाते नहीं थम रही है। हाईवे पर रेवाड़ी जिले में एक बार फिर कार सवारों ने एक श्रमिक व मैनेजर का लिफ्ट देकर लूट लिया। बता दे लूटपाट के बाद लूटरे उनको हाइवे पर घुमाते रहे। सरेआम हुई लूटपाट को लेकर पुलिस गशत की विवादों में आग गई हैं
लूट केस एक: राजस्थान कोटपुतली के गांव दहमी निवासी सोनू कुमार ने कसौला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बावल की एक कंपनी में सहायक प्रोडेक्शन मैनेजर के पद पर कार्यरत है। वह 23 जून को कंपनी के काम से खरखौदा गया था। बावल के बनीपुर चौक से घर जाने के लिए रात करीब 8 बजे स्विफ्ट कार में लिफ्ट ली थी। सहायक प्रोडेक्शन मैनेजर ने बताया कि कार में इससे पहले से 3 लोग सवार थे।Breaking News
गाडी में बैठते ही ऐसा किया कारनाम
सोनू कुमार ने बताया कि उसके कार बैठने के बाद आगे ड्राइवर के पास बैठा व्यक्ति पीछे आ गया। मुझे धमकी देते हुए पूरा सामान देने को कहा। मैने उन्हें अपना पर्स दे दिया। जिसमें 500-600 रुपए, एटीएम, क्रेडिट कार्ड, डीएल और कंपनी के दस्तावेज थे। कुछ पैसे ट्रांसफर करवा लिए तथा उसे हाइ्रवे पर घुमाते रहे।Breaking News
जबरदस्ती करवाए पैसे ट्रांसफर
जब उसने उसे छोड़ने को कहा तो आरोपियों ने अपने परिवार वालों से और पैसे ट्रांसफर करवाने की बात कही। उसने अपने भाई को फोन लगाया। मेरी आवाज सुनकर वह अनहोनी को भाप गए । खेड़ा बॉर्डर फ्लाइओवर के पास अपने किसी परिचित से 25 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए। आरोपियों ने मेरा कंपनी का लैपटॉप सहित कपड़ों को छोड़कर पूरा सामान ले लियाBreaking News
फोन व सीम तोडी
जब मेरे पास फोन आने शुरू हुए तो आरोपियों ने मेरे फोन से सिम निकाकर उसे चबा दिया और फोन को तोड़ दिया। पकड़े जाने के डर से आरोपी मुझे इधर-उधर घुमाने के साथ मारपीट करते रहे। करीब 10 बजे बालावास नहर के पास छोड़कर मेरा पूरा सामान लेकर फरार हो गए। उसने कसौला पुलिस को इसकी सूचना दी।Breaking News
लूट केस दो’ दिल्ली जयपुर हाईवे पर धारूहेडा के पास एक श्रमिक के साथ लूटपाट हो गई। श्रमिक ने भी कार में लिफ्ट ली थी।
रात को हुई वारदात’ हिसार के बूढ़ाखेड़ा (उकलाना) निवासी संजय ने धारूहेड़ा थाना पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह बिजली मैकेनिक है और मानेसर में ठेकेदार के पास काम करता है। 23 जून की रात वह मानसेर जाने के लिए 7 बजे घर से चला। रेलवे स्टेशन से ऑटो पकड़कर रात करीब 1.30 बजे धारूहेड़ा फ्लाइओवर के पास पहुंचा। जहां पहले से एक व्यक्ति खड़ा था।
अचानक आकर रूकी कार
इसी दौरान एक स्विफ्ट कार वहां आकर रूकी। वहां खड़ा व्यक्ति उसमें सवार हो गया। अंदर से मुझे आवाज लगाई, मानेसर चलेगा। जब तक मैं कुछ समय पता, तब तक अंदर बैठे यात्री ने खींचकर मुझे कार में डाल दिया। जिसके बाद मुझे अपना पूरा सामान देने को कहा। मेरे मना करने पर मारपीट की। जेब से 3-4 हजार रुपए और मोबाइल छीन लिया। फिर मेरा पिन पूछकर दो खातों से 2500 और 4 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए।Breaking News
मारपीट कर उसको हाइवे पर पटका
बता दे आरोपी उसे इधर-उधर घूमाते रहे। फोन और पर्स छीनने के बाद मारपीट कर हाईवे पर छोड़ दिया। लूटी नजदीकी पेट्रोल पंप पर पहुंचा और डायल 112 पर घटना की सूचना दी। पुलिस ने दोनो मामलों में लूट करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया हैंBreaking News













