Haryana crime: हरियाणा के गुरूग्राम के बिलासपुर थाना क्षेत्र के भोड़ाकलां गांव में रेवाड़ी के एक डाॅक्टर से मारपीट करते हुए लूटपाट की है। पीड़ित की शिकायत पर थाना बिलासपुर पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
जानिए क्या है विवाद: बता दे कि रेवाड़ी के गोकलपुर गांव निवासी नरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह बुधवार को दोस्त सतपाल के साथ भोड़ाकलां गांव में प्लाॅट देखने गए थे। जब वह अपनी क्रेटा गाड़ी से चित्रसेन की ढाणी से भोड़ाकला की तरफ जा रहे थे, उसी दौरान एक लड़के ने रुकने का इशारा किया।Haryana crime
उसने अपनी कार रोकी तो उस युवक ने उसके यहां आने का कारण पूछा, जब उन्होंने अपने आप को डाॅक्टर बताया तो आरोपित ने फोन कर चार-पांच दोस्तों को बुला लिया।इस दौरान गांव के चार-पांच लड़कों ने उनकी क्रेटा गाड़ी का रास्ता रोक लिया।Haryana crime
मारपीट करके की लूट:गोकलपुर गांव निवासी डाक्टर नरेश कुमार गाड़ी उसकी गाडी का रूकते ही थोड़ी ही देर में स्विफ्ट से आरोपित आए और उनकी गाड़ी का रास्ता रोककर लाठी-डंडों से मारपीट की। उन युवको ने पहले उसकी गाडी में तोड़फोड़ शुरू कर दीं वही बाद में 23 हजार रुपये भी लूट ले गए।Haryana crime
इसके बाद सभी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। उन्होंने मारपीट के दौरान गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। मारपीट में उन्हें काफी चोटे आई हैं।Haryana crime
डायल 112 पर किया फोन: वारदात के बाद नरेश ने डायल 112 पर फोन किया जब तक आरोपी वहां से फरार हो गयाए। पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलिस ने गुरुवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।Haryana crime













