Special Trains: खाटू श्यामजी और सालासर बालाजी के दर्शन के लिए हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु राजस्थान पहुंचते हैं। जून के अंतिम सप्ताह में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, खाटू श्यामजी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसे देखते हुए रेल की शुरू की गई हैं। यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किए गए हैं।
रेलवे ने बढ़ाई सुरक्षा और सुविधाएं
श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रा को सुगम बनाने के लिए रेलवे प्रशासन ने कई अहम कदम उठाए हैं। प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है, वहीं यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए विशेष निगरानी भी रखी जाएगी।
खाटू श्यामजी के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेनें
ट्रेन संख्या 09633/09634
रेवाड़ी – रींगस – रेवाड़ी स्पेशल
संचालन तिथि: 26 जून और 27 जून
ट्रेन संख्या 09637/09638
रेवाड़ी – रींगस – रेवाड़ी स्पेशल
संचालन तिथि: 24 जून, 26 जून और 29 जून
हरियाणा के श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेन सेवा
इस ट्रेन के चलने से सालासर बालाजी जाने वाले श्रद्धालुओं को भी राहत मिलेंगी। रेलवे ने भिवानी और ढेहर का बालाजी के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, इससे लोगो को राहत मिलेंगी।
ट्रेन संख्या 04737
भिवानी – ढेहर का बालाजी स्पेशल
संचालन तिथि: 25 जून से 28 जून तक
प्रस्थान: रात 12:15 बजे (भिवानी)
आगमन: सुबह 7:05 बजे (ढेहर का बालाजी)
ट्रेन संख्या 04738
ढेहर का बालाजी – भिवानी स्पेशल
संचालन तिथि: 25 जून से 28 जून तक
प्रस्थान: सुबह 10:25 बजे (ढेहर का बालाजी)
आगमन: शाम 6:00 बजे (भिवानी)
इन स्टेशनों पर होगा ट्रेन का ठहराव
चरखी दादरी, झाड़ली, कोसली, जाटूसाना, रेवाड़ी, कुंड, अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, मावंडा, नीमकाथाना, कांवत, श्रीमाधोपुर, रींगस, गोविंदगढ़ मलिकपुर और चौमूं सामोद सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव रहेगा।
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारिणी और सीट उपलब्धता की जानकारी अवश्य जांच लें। त्योहार और धार्मिक आयोजनों के दौरान यात्रियों की संख्या अधिक रहने की संभावना है, इसलिए समय से पहले यात्रा की योजना बनाना बेहतर रहेगा।













