Rewari Police Alert: रेवाड़ी के पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए ग्रामीण स्तर पर कमर कस ली है। इसी कड़ी में जिले के चार प्रमुख थानों के प्रभारियों ने अपने-अपने अधिकार क्षेत्र के मौजिज व्यक्तियों और ग्रामीणों के साथ विशेष बैठकें आयोजित कीं।Rewari Police Alert
इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में चोरी की वारदातों को रोकना, विभिन्न अपराधों के प्रति सतर्कता बढ़ाना और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना है।Rewari Police Alert

इन चार थाना प्रभारियों ने संभाली कमान
जिले में कानून व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए इन चार बड़े थानों के प्रबंधकों (एसएचओ) ने सीधे जनता से संवाद स्थापित किया
- निरीक्षक विद्या सागर – प्रबंधक थाना रोहड़ाई
- निरीक्षक मनोज कुमार – प्रबंधक थाना कोसली
- निरीक्षक शिव दर्शन – प्रबंधक थाना जाटूसाना
- निरीक्षक फुल कुमार – प्रबंधक थाना बावल
इन सभी अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में मौजिज लोगों को विभिन्न तरह के अपराधों, साइबर ठगी और उनसे बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जागरूक किया।Rewari Police Alert
अपराधियों पर नकेल कसेगी “तीसरी आंख”, गांवों में लगेगा ठीकरी पहरा
पुलिस प्रभारियों ने गांवों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए “तीसरी आंख” यानी सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के महत्व पर विशेष जोर दिया।उच्च गुणवत्ता के कैमरे: ग्रामीणों से अपील की गई कि वे गांवों के मुख्य प्रवेश द्वारों, चौपालों और संवेदनशील रास्तों पर उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगवाएं, ताकि चोरी और अन्य वारदातों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।Rewari Police Alert
ठीकरी पहरा की शुरुआत: रात के समय चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए गांवों में आपसी तालमेल से दोबारा ठीकरी पहरा (सामूहिक रात्रिकालीन गश्त) शुरू करने के आवश्यक निर्देश दिए गए।Rewari Police Alert

नशे के खिलाफ एकजुटता और संदिग्धों की तुरंत सूचना देने की अपील
बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने समाज के जिम्मेदार नागरिकों से नशाखोरी के खिलाफ खड़े होने का आह्वान किया।
1.शरारती तत्वों पर नजर:निगरानी रखना.गांवों में नशाखोरी करने वाले, संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त रहने वाले और बाहरी अनजान व्यक्तियों पर पैनी नजर रखेंRewari Police Alert
2.डायल-112 पर तुरंत सूचना:आपातकालीन कॉल.किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या अवैध गतिविधि की जानकारी मिलते ही बिना किसी डर के तुरंत हरियाणा पुलिस की हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दें।Rewari Police Alert
3.त्वरित पुलिस कार्रवाई: कड़ा एक्शन.पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि ऐसी सूचनाओं पर पुलिस टीम बिना किसी देरी के मौके पर पहुंचकर कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाएगी।Rewari Police Alert













