Dharuhera News (रेवाड़ी न्यूज़): हरियाणा राजस्थान की सीमा भिवाडी औद्योगिक क्षेत्र से सटे धारूहेड़ा के गुर्जर घटाल की कर्ण कुंज कॉलोनी में इन दिनों जलभराव और गंदगी के चलते लोगों जीना दूभर हो गया है। कॉलोनी की मुख्य गलियों और सड़कों पर कई दिनों से दूषित (गंदा) पानी जमा होने के कारण लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो चुका है।
जलभराव की वजह से पूरे इलाके में भयंकर बदबू फैल रही है, जिससे मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने डर जताया है कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो क्षेत्र में कोई बड़ी संक्रामक बीमारी फैल सकती है।Dharuhera News
गुर्जर घटाल गांव में आती है ये कॉलोनी
कॉलोनीवासियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कर्ण कुंज कॉलोनी गुर्जर घटाल के पंचायती दायरे के अधीन आती है। निवासियों का आरोप है कि इस इलाके में जल निकासी (Water Drainage) की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। नालियों की महीनों तक नियमित सफाई नहीं होती, जिसके कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों और गलियों में जमा हो जाता है।
गंदे पानी के बीच से गुजरने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है। जलभराव के चलते लोग मजबूरी में गली में हो रहे जलभराव से होकर ही गुजरते है। कोई घरों में जाने के लिए दूसरा कोई रास्ता ही नहीं है। पूरी गली गदं पानी से भरी हुई है।

शिकायतों के बाद भी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने साधी चुप्पी
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि लंबे समय से वे इस नारकीय जीवन को जीने को मजबूर हैं। कॉलोनी के प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को लिखित और मौखिक शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही मिला, धरातल पर स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
बरसात में बिगड सकते है हालात: लोगो का कहना है बिना बरसात ही ये हालत है। आने वाले समय में बारिश का मौसम शुरू होते ही या पानी का बहाव थोड़ा भी अधिक होने पर पूरी कॉलोनी तालाब का रूप धारण कर लेती है। लोगों ने बताया कि कालोनी में जलभराव होने के चलते निकासी का कोई विकल्प नहीं है। आए दिन जलभराव बढता ही जा रहा है।
प्रशासन से की स्थायी समाधान की मांग
कर्ण कुंज कॉलोनी के निवासियों ने जिला प्रशासन, बीडीपीओ (BDPO) और संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है कि कर्ण कुज कालोनी में इस हिस्से में जलभराव की समस्या का जल्द से जल्द कोई स्थायी तकनीकी समाधान निकाला जाए।
उन्होंने मांग की है कि दूषित पानी को पंप सेट के जरिए बाहर निकालने की व्यवस्था की जाए ताकि क्षेत्र के लोगों को इस गंभीर स्वास्थ्य संकट से बचाया जा सके। बताया जा रहा है पहले यह पानी बाहर चला जाता था लेकिन पिछले माह राजस्थान की ओर से नालो पर मिट्टी डालकर उसे बंद कर दिया है ऐसे मे अब घरो का पानी की निकासी नहीं हो रही है तथा गलियों में ही जमा हो रहा हैं
क्या कहते है सरपंच: गांव की यह समस्या काफी गंभीर है। प्रशासन को इसको लेकर अवगत करवाया हुआ । कालोनी ही नहीं गांव का गंदा पानी भी गलियों में जम हो रहा है। इस पानी निकासी को विधायक की ओर से विधानसभा में भी उठाया जा चुका है। जल्द ही समाधान करवाया जाएगा।Dharuhera News













