Rewari News (Best24News) धारूहेड़ा: गांव डूंगरवास में रविवार को ग्राम विकास मंच व पंचाययत की ओर से 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इस वर्ष यह विशेष दिवस “स्वस्थ आयु के लिए योग” के मुख्य थीम संदेश तथा “योग युक्त – नशा मुक्त रेवाड़ी” के पावन संकल्प के साथ आयोजित किया गया।

धारूहेड़ा: गांव डूंगरवास योगा करते हुए
सरपंच विपिन कुमार ने बताया कि विकास मंच की ओर से गांव में सार्वजनिक स्थलो पर सफाई की तथा योगाभ्याग करते हुए योग मुक्त नशा मुक्त का संकल्प लिया। इस मौके पर महेश प्रताप, निर्मल कुमार, विरेद्रसिंह, महेंद्र, रविकुमार, सुरेश कुमार व मास्टर कुलदीप आदि मौजूद रहे।Rewari News
मंच के माध्यम से इस योग दिवस पर समाज को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने के लिए “योग युक्त – नशा मुक्त रेवाड़ी” का नारा बुलंद किया। सभी लोगो से अपील की कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों को दूर भगाने और युवाओं को सही दिशा दिखाने के लिए योग को एक सशक्त माध्यम बनाएं।

फदनी में किया योगाभ्यास
धारूहेड़ा: गांव फदनी की व्यायामशाला में रविवार को योग दिवस पर योगाभ्यास करवाया गया। पिंकी यादव ने योगाभ्यास करवाया तथा बच्चो से नियमित योगा करने की अपील की।

कहा कि आधुनिक समय में तरह तरह के खनपान के चलते पनप रही बीमारियों से बचाव के लिए केवल योगा ही एक मात्र उपाय है। इस मोके पर मंजू, यनित, भावना, अननत धुव व नमन आदि मौजूद रहे।

धारूहेड़ा: फदनी मे योगाभ्यास करते हुए












