IGU Rewari: 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

On: April 12, 2026 9:21 PM
Follow Us:
IGU Rewari: रेवाड़ी : इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर रेवाड़ी में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अत्यंत हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” के अनुरूप विश्वविद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों, शोधकर्ताओं, कर्मचारियों और ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने कहा कि योग मनुष्य को प्रकृति के साथ जोड़ता है और जितना उसका प्रकृति के साथ जुड़ाव होता है उतना ही उसे मानसिक शांति की अनुभूति होती है इसलिए प्रकृति का संरक्षण करना भी हम सब का कर्तव्य बन जाता है।
कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने कहां की योग भारतीय संस्कृति की धरोहर है इसके महत्व को आज पूरा विश्व स्वीकार कर रहा है। योग मनुष्य को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य प्रदान करता है क्योंकि स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के द्वारा ही आध्यात्मिक उन्नति होना संभव है। उन्होंने योग को प्रकृति और स्वास्थ्य के बीच सेतु बताते हुए, इसे रोजमर्रा की दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन एवं प्रोटोकॉल के अनुसार योग क्रियाएं करवाने का अभ्यास योग विभाग में कार्यरत डॉ. अमनदीप सिंह, डॉ. जयपाल सिंह एवं श्री अमित यादव के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. सुनील कुमार, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. करण सिंह, प्रॉक्टर प्रो. तेज सिंह, प्रो. दीपक गुप्ता, प्रो. सतीश, प्रो. सविता श्योराण, प्रो. महाबीर बड़क, प्रो. रश्मि पुंडीर, डॉ. विजय, डॉ. ईश्वर शर्मा, डॉ. जयपाल सिंह राजपूत सहित अनेक शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी, विद्यार्थी, शोधकर्ता, विश्वविद्यालय के एलुमिनाई राज्यपाल द्वारा सम्मानित श्रीमान योगेश चौधरी तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।
योग विभागाध्यक्ष प्रो. मंजू परूथी ने सभी का आभार व्यक्त किया और सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम के दौरान परिसर में दिव्य और सकारात्मक वातावरण बना रहा, जिसमें सभी ने सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से स्वास्थ्य, प्रकृति और समरसता का संदेश दिया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now