Breaking News: धारूहेड़ा: मसानी बैराज के गंदे पानी की समस्या के समाधान की मांग को लेकर चलाए जा रहे जन आंदोलन के तीसरे चरण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम के संयोजक सेवानिवृज वन रेंज अधिकारी कमल यादव ने बताया कि शनिवार को ग्राम ततारपुर, ईतमुरार, तुर्कियावास तथा बुढ़ाना में ग्रामीणों से संपर्क कर यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई।Breaking News

कमल सिंह यादव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मसानी बैराज का गंदा पानी अब इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर क्षेत्र तक पहुंच चुका है। इसके कारण आसपास के इलाके में दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों की संख्या बढ़ रही है।Breaking News
तीसरे चरण की यात्रा 28 से: बता दे कि अब तीसरे चरण के तहत 28 जून को सुबह 6 बजे ग्राम भटसाना से जन चेतना यात्रा एवं पदयात्रा शुरू होकर सुबह 10 बजे बुढ़ाना चौक पर संपन्न होगी। यात्रा की तैयारियों एवं ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया तथा बैठक आयोजित कर जिम्मेदारी सोंपी गई।Breaking News

लगातार बढ रहे गंदे पानी से केवल जलस्तर खराब हो चुकी है वहीं गंदे पानी के जलभराव से महामारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो इसका गंभीर असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।Breaking News
कई गांवो की भूमि हुई बंजर: लगातार छोडे जा रहे काले पानी से कई गांवो की भूमि बंजर हो चुकी है। एनजीटी फटकार के बावजूद काले पानी को नहीं रोका जा रहा है। गंदे पानी के कारण अनेक किसानों के खेत प्रभावित हुए हैं तथा कई स्थानों पर पानी भर जाने से किसान फसलों की बिजाई नहीं कर पाए हैं।
उन्होंने सरकार से मांग की कि जिन किसानों की भूमि में गंदा पानी खड़ा है, उन्हें फसल के बराबर उचित मुआवजा दिया जाए। अगर सरकार ने उनकी मांगो को लेक सुनवाई नहीं की तो अब वे आंदोलन करने को मजबूर होंगें।











