Breaking News: नीट परीक्षा केंद्र में इन वस्तुओं पर रहेगा प्रतिबंध

On: June 20, 2026 9:46 PM
Follow Us:
DC REWARI

Breaking News: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा है कि रविवार, 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को सुरक्षित एवं शांत वातावरण में संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस के साथ आईटीबीपी के जवान भी परीक्षा केंद्रों पर तैनात रहेंगे। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला में 21 जून को होने जा रही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा(नीट) सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश
डीसी ने बताया कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और शांति के साथ संपन्न करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास करीब 200 मीटर के दायरे में नो व्हीकल जोन लागू रहेगा।

 

इस दौरान किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, जिससे परीक्षा केंद्रों के आसपास शांति और अनुशासन बनाए रखा जा सके। फोटोस्टेट की दुकानें व कोचिंग सेंटर आज ही बंद कर दिए गए हैं। परीक्षार्थियों के आवागमन के लिए सभी रूटों पर रोडवेज की बस सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। परीक्षार्थी के लिए बस सेवा नि:शुल्क रहेगी।

जिला में 12 परीक्षा केंद्रों पर 3937 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
डीसी ने बताया कि जिला में आयोजित होने वाली नीट-यूजी परीक्षा के लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 3937 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि जिला रेवाड़ी में राजकीय महिला महाविद्यालय रेवाड़ी, राजकीय (बाल) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, पीएम श्री राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी,

 

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रेवाड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोकलगढ़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सहारनवास, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुरावड़ा, राजकीय पॉलिटेक्निक लिसाना रेवाड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बूढ़पुर, पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिठवाना में नीट परीक्षा आयोजित होगी।

परीक्षा केंद्र में इन वस्तुओं पर रहेगा प्रतिबंध
डीसी ने बताया कि बैंक से परीक्षा केंद्र तक प्रश्न-पत्र सीलबंद बॉक्स में पहुंचाए जाएंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, जैमर आदि लगा दिए गए हैं। परीक्षा केंद्र में प्रवेश किए जाने के बाद हर एक परीक्षार्थी की बायोमैट्रिक हाजिरी लगवाई जाएगी और उसकी तलाशी ली जाएगी।

उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह 11 बजे शुरू होगा और दोपहर 01.30 बजे गेट बंद कर दिए जाएंगे। परीक्षा का समय 2 बजे से 5.15 तक रहेगा। परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव जैसे सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही ज्योमेट्री बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, राइटिंग पैड, स्केल और इरेजर जैसी वस्तुएं भी ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा वॉलेट, हैंडबैग, बेल्ट, टोपी या किसी भी प्रकार के धातु के आभूषण पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।Breaking News

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now