Rewari News: रेवाड़ी तेजी से विस्तार की ओर बढ़ रहा है। शहर के आसपास मौजूद कई खुले क्षेत्र अब विकास की नई संभावनाओं के केंद्र बनते दिखाई दे रहे हैं। अभी हाल ही में शहर में एक नए बस स्टैंड बनने की घोषणा की गई इसके साथ ही साथ जो टूटी-फूटी सड़के हैं उनका भी विस्तार किया जा रहा है।
शहर की सीमाओं से बाहर बढ़ रही गतिविधियां
बीते कुछ वर्षों में रेवाड़ी में आबादी और निर्माण कार्यों में लगातार वृद्धि हुई है। इसका असर शहर से सटे इलाकों में भी दिखाई देने लगा है। कई क्षेत्रों में सड़क और अन्य सुविधाओं के विस्तार की चर्चा तेज है।
भविष्य में बदल सकता है पूरा इलाका
स्थानीय लोगों का मानना है कि आने वाले समय में शहर के आसपास के कई क्षेत्र विकास की नई पहचान बन सकते हैं। वर्तमान में खाली दिखाई देने वाली जमीनें भविष्य में आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियों का केंद्र बन सकती हैं।
जमीनों के भी बढ़ने लगे रेट (Rewari News)
एक तरफ जहां लगातार शहर का विकास हो रहा है वहीं दूसरी तरफ जमीनों के रेट में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। शहर के कई इलाकों में जमीनों के रेट आसमान पर पहुंच चुके हैं।
सिर्फ ग्रामीण इलाका नहीं बल्कि शहरी इलाकों में भी विकास में रफ्तार पकड़ लिया है। जिले के कई गांव में विकास हो रहा है वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी रेवाड़ी काफी आगे है।
रेवाड़ी का बदलता स्वरूप यह संकेत दे रहा है कि शहर अब अपनी पारंपरिक सीमाओं से आगे बढ़कर नए विस्तार की ओर कदम बढ़ा रहा है।













