Breaking News: Best24News: रेवाड़ी जिले का औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा इन दिनों अवैध शराब कारोबार का गढ बना हुआ है। दिन हो रात हर समय वो अपने घर पर शराब की होम डिलीवरी उपलब्ध है। बता दे कि औद्योगिक क्षेत्र होने के चलते धारूहेड़ा में खुलेआम अवैध शराब की बिक्री होने के साथ-साथ अब इसकी होम डिलीवरी का नेटवर्क भी सक्रिय हो गया है।
नियमों की उड रही धज्जिया’ लोगों के अनुसार कुछ गिरोह मोबाइल और व्हाट्सएप के माध्यम से ऑर्डर लेकर बाइक के जरिए घरों तक शराब पहुंचा रहे हैं। इससे न केवल आबकारी नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं, बल्कि युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को भी बढ़ावा मिल रहा है। आलम यहां तक है सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक शराब की डिलीवरी हो रही हैंBreaking News
जब चाहों मिल जाएगी शराब: औद्योगिक कस्बे में कंपनियों मे काम करने वाले दिन रात ड्यूटी करते है। उन्हीे डिमाड के मुतातिक जब वो चाहते है शराब उनके कमरे पर पहुंच जाती है। सबसे खुशी की बात यह है होम डिलीवरी होने के बाजवूद शराब ठेके से सस्ती मिलती है। बस यहीं कारण है इसके ग्राहक बढते ही जा रहे है।Breaking News
सोशल मीडिया बना सुविधा केंद्र: शराब की बुकिंग के लिए ग्राहकों को मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए जाते हैं। व्हाट्सएप पर ब्रांड और मात्रा की जानकारी भेजने के बाद कुछ ही समय में बाइक सवार डिलीवरी करने वाला शराब पहुंचा देते हैं। कई मामलों में यह अवैध कारोबार देर रात तक संचालित होने की भी शिकायतें सामने आई हैं।Breaking News
पुलिस को भनक तक नहीं: भले ही पुलिस की रेड बार बार शरात तस्करो के घर रेड मारती हो लेेकिन सोशल मीडिया पर सक्रिय ये गिरोह पुलिस को चकमा आसानी से दे देता है। वह आपके पास निकल जाएगा कि आपके पता भी नहीं चलेगा कि इस बाइक से होम डिलीवरी होती है।Breaking News
लोगो का कहना ठीक सर्विस: कई लोगो ने बताया कि सस्ती और घर पर उपलब्ध शराब बेचना ठीक है। एक ओर रात को शराब नही मिलती वही अगर कोई रात को ठेके पर लेने चले जाएं तो महंगी शराब दी जाती है। जबकि ये सक्रिय लोग कम रेट पर घर ही भेज देते है इससे ओर बढिया क्या होगा।Breaking News
कही मंथली का खेल तो नही: कई लोगेा का कहना है पुलिस को पता तो है लेकिन लगता है मंथली के चक्कर में ये इनसे दूर रहते है। जब ज्यादा ही उपर से दबाब आता है तो एक तो केस देकर अतिश्री कर देते है। लेकिन न तो शराब की ब्रिकी बंद होती है ओर नही कभी हो सकती है।Breaking News
संबंधित विभागों का कहना है कि अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं तथा शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि अवैध शराब की बिक्री या सप्लाई की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।Breaking News











