ACB Action : हरियाणा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 60 हजार रुपये लेते HDFC बैंक की महिला एजेंट गिरफ्तार

On: June 4, 2026 3:21 PM
Follow Us:
हरियाणा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई

ACB Action : हरियाणा के कैथल जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए HDFC बैंक से जुड़ी एक महिला एजेंट को 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पर एक मृतक ग्राहक के डेथ क्लेम और लोन निपटान की प्रक्रिया पूरी कराने के बदले पैसे मांगने का आरोप है।

डेथ क्लेम और NOC दिलाने के बदले मांगे थे पैसे

मामले के अनुसार शिकायतकर्ता के पिता ने बैंक से ऋण लिया था। कुछ समय पहले उनके निधन के बाद परिवार बैंक से डेथ क्लेम और लोन से संबंधित औपचारिकताएं पूरी कराने की कोशिश कर रहा था। आरोप है कि इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने के बदले महिला एजेंट ने मोटी रकम की मांग की।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि शुरुआत में 80 हजार रुपये मांगे गए थे। बाद में बातचीत के दौरान रकम 60 हजार रुपये पर तय हुई। इसके बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी एंटी करप्शन ब्यूरो को दी।

ऑडियो रिकॉर्डिंग के बाद ACB ने बनाया प्लान

शिकायत मिलने के बाद ACB अधिकारियों ने पूरे मामले की प्रारंभिक जांच की। शिकायतकर्ता ने महिला एजेंट के साथ हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी अधिकारियों को उपलब्ध कराई। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर ब्यूरो ने ट्रैप की योजना तैयार की।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

चाय की दुकान पर रिश्वत लेते ही दबोची गई आरोपी

ACB टीम ने शिकायतकर्ता को तय योजना के अनुसार आरोपी महिला से मिलने भेजा। कलायत अनाज मंडी के पास एक चाय की दुकान पर जैसे ही महिला एजेंट ने रिश्वत की राशि अपने कब्जे में ली, पहले से मौजूद टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान बरामद रकम को भी जांच के लिए कब्जे में लिया गया। आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

कई पहलुओं पर चल रही जांच

जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी महिला अकेले काम कर रही थी या इस पूरे मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं। साथ ही यह भी खंगाला जा रहा है कि कहीं इसी तरह अन्य लोगों से भी अवैध वसूली तो नहीं की गई।

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश

ACB अधिकारियों का कहना है कि रिश्वतखोरी से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी। आम लोगों से भी अपील की गई है कि यदि कोई व्यक्ति सरकारी या निजी कार्य के बदले अवैध धन की मांग करता है तो उसकी शिकायत तुरंत संबंधित एजेंसी को दें।

फिलहाल आरोपी महिला एजेंट से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Metro Update: फरीदाबाद से गुरुग्राम का सफर होगा आसान, जल्द शुरू होगी Metro

Metro Update केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने निरीक्षण के दौरान कहा कि यह परियोजना NCR के लाखों लोगों के लिए फायदेमंद होगी। इसके अलावा इस प्रोजेक्ट के निर्माण से सबसे ज्यादा राहत फरीदाबाद और गुरुग्राम के लिए सफर करने वाले लोगों को होगा।Metro Update

इस रूट में 2026 तक मेट्रो सेवा शुरू होने की संभावना है। वहीं फरीदाबाद-गुरुग्राम और बल्लभगढ़ से पलवल मेट्रो का प्रोजेक्ट अभी फाइलों तक ही सीमित है।

 

हरियाणा की सिटी फरीदाबाद के लोगों के लिए राहत की खबर है। मेट्रो के तुगलकाबाद-एरो सिटी रूट का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद गुरुग्राम की दो घंटे की दूरी केवल एक घंटे में ही सिमट जाएगी। इस प्रोजेक्ट के तहत एक टनल (सुरंग) का निर्माण भी किया जा रहा है। जिसका हाल ही में प्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने निरीक्षण किया है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने निरीक्षण के दौरान कहा कि यह परियोजना NCR के लाखों लोगों के लिए फायदेमंद होगी। इसके अलावा इस प्रोजेक्ट के निर्माण से सबसे ज्यादा राहत फरीदाबाद और गुरुग्राम के लिए सफर करने वाले लोगों को होगा।Metro Update

इस रूट में मार्च 2026 तक मेट्रो सेवा शुरू होने की संभावना है। वहीं फरीदाबाद-गुरुग्राम और बल्लभगढ़ से पलवल मेट्रो का प्रोजेक्ट अभी फाइलों तक ही सीमित है।

METROदरअसल, फरीदाबाद से रोजाना लाखों लोग गुरुग्राम का सफर करते हैं। फिलहाल, डायरेक्ट आने के लिए सड़क मार्ग ही एक विकल्प है। जिसके चलते यह रूट काफी लंबा है और लोगों को फरीदाबाद से गुरुग्राम पहुंचने के लिए करीब 2 घंटे से ज्यादा का समय लगता है।Metro Update

ये होगा फायदा

तुगलाबाद से एरोसिटी तक बनने वाली इस मेट्रो लाइन के तरह आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि इस परियोजना का निर्माण कार्य तय समय पर किया जाने की योजना बनाई जा रही है और मार्च 2026 तक इसे खोल दिया जाएगा।

अधिकारियों का कहना है कि तुगलकाबाद मेट्रो प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद फरीदाबाद के लोगों को गुरुग्राम जाने के लिए केंद्रीय सचिवालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वो सीधा तुगलकाबाद पहुंचक साकेट मेट्रो स्टेशन से सीधी मेट्रो ले सकेंगे। इस यात्रा में करीब एक घंटे का समय बच सकेगा।

METRO

Metro News: हरियाणा के इस जिले से जुड़ेगी दिल्ली मेट्रो, ये रहेगा पूरा रूट मैप

Metro News: हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HUDA) के प्रधान सलाहकार ने जानकारी देते हुए कहा कि रिठाला-नरेला से सोनीपत में मेट्रो का 2.72 किलोमीटर का विस्तार किया जाएगा। Sonipat Delhi Metro

 

हरियाणा के सोनीपत वालों के लिए अच्छी खबर है। अब सीधे दिल्ली मेट्रो से जुड़ने वाली है। मेट्रो विस्तार के चौथे फेज का यह कार्य 2028 तक पूरा होना है।

 

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

इस मेट्रो रुट में सोनीपत क्षेत्र में कुंडली और नाथूपुर में स्टेशन आएंगे। इससे सोनीपत से दिल्ली जाकर काम करने वालों को काफी फायदा मिलने वाला है। बता दें कि हजारों लोग रोजाना सोनीपत से दिल्ली काम करने जाते हैं। Sonipat Delhi Metro

प्रधान सलाहकार ने अधिकारियों की बैठक लेकर जमीन अधिग्रहण के बारे में रिपोर्ट मांगी है। इस बीच एक बैठक हुई, जिसमें हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एचएमआरटीसी), दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन(डीएमआरसी) और जिला प्रशासन के अधिकारियों के बीच हुई। अधिकारियों की कोशिश है कि 2028 तक सोनीपत में मेट्रो आ जाए।

डीएस ढेसी ने रिठाला-नाथूपुर मेट्रो के लिए बाधाएं दूर करने के लिए डीएमआरसी के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस मेट्रो प्रोजेक्ट में कोई समस्या आए तो उन बाधाओं को समय से दूर किया जाए।

 

दिल्ली मेट्रो के फेज-4 में प्रस्तावित रिठाला-बवाना-नरेला कॉरिडोर को हरियाणा के कुंडली तक ले जाने की योजना है। इससे गुरुग्राम, बल्लभगढ़ और फरीदाबाद की तरह हरियाणा के इस हिस्से को भी मेट्रो लाइन के जरिए दिल्ली से सीधे कनेक्ट किया जा सके।

 

अगर केंद्र और राज्य सरकारों से इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है, तो यह दिल्ली मेट्रो की चौथी ऐसी लाइन बन जाएगी, जिसका विस्तार दिल्ली से लेकर हरियाणा तक होगा। नई योजना के मुताबिक मेट्रो लाइन के एलाइनमेंट में जरूरी बदलाव करके डीएमआरसी एक नई डीपीआर (डीटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) जल्द ही केंद्र सरकार और दोनों राज्यों की सरकारों को सौंपेगी।

खुशखबरी! ग्रुप डी भर्ती का रास्ता साफ, 3371 नए पदों का ब्योरा जारी

Haryana Group D Vacancy: खुशखबरी! ग्रुप डी भर्ती का रास्ता साफ, 3371 नए पदों का ब्योरा जारी

Haryana Group D Vacancy: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाली युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप डी के लिए हजारों अतिरिक्त पदों की जानकारी सार्वजनिक रूप से दी है। विभिन्न विभागों में ग्रुप डी के पदों पर बहाली होनी है। आपको बता दे कि विभाग के द्वारा लंबे समय से ग्रुप डी के एग्जाम की तैयारी की जा रही है और अब अंततः विभाग के द्वारा पदों की जानकारी दे दी गई है।

विभिन्न विभागों से मिली रिक्तियों की जानकारी

आयोग को राज्य के कई विभागों और संस्थानों से प्राप्त मांग के आधार पर कुल 3371 पदों का विवरण मिला है।इन रिक्तियों में सबसे अधिक पद कॉमन कैडर के अंतर्गत शामिल किए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में कर्मचारियों की आवश्यकता बताई गई है।

कॉमन कैडर में सबसे ज्यादा अवसर

सामने आई जानकारी के अनुसार कॉमन कैडर के लिए 2751 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा हरियाणा पर्यटन विभाग में 433 पदों की मांग दर्ज की गई है।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में 130 रिक्तियां शामिल हैं, वही हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 14 पदों का ब्योरा दिया गया है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

अन्य विभागों में भी भर्ती की तैयारी

लेबर एंड कंस्ट्रक्शन विभाग तथा एमएसएमई निदेशालय में 10-10 पदों की जानकारी दी गई है।
हरियाणा एग्रो इंडस्ट्री में 5, हरियाणा महिला विकास निगम में 5 और राज्य चुनाव आयोग में 2 पद रिक्त बताए गए हैं।अन्य विभागों की रिक्तियां भी इस सूची में शामिल की गई हैं।

युवाओं को भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार

विभिन्न पदों की जानकारी सामने आने के बाद अब युवा बेसब्री से ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी होने के इंतजार में है वही सामने आई जानकारी के अनुसार आयोग के द्वारा भी परीक्षा लेने की तैयारी शुरू कर दी गई है। अब देखना होगा की भर्ती से जुड़ा ऑफिशल नोटिफिकेशन कब तक जारी होता है। पदों की संख्या जारी होने के बाद राज्य की युवाओं में खुशी देखने को मिल रही है।

Rewari News: प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 12 को

Rewari News: प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 12 को

Rewari News: रेवाड़ी। प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसी उद्देश्य से अरावली किसान क्लब रेवाड़ी द्वारा 12 जून को एक दिवसीय प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन करने जा रही है। Rewari News

बता दे ये कार्यक्रम कृषि एवं किसान कल्याण कार्यालय, मॉडल टाउन रेवाड़ी में प्रातः 10:30 बजे आयोजित होगा, जिसमें कृषि विशेषज्ञ, प्रगतिशील किसान, समाजसेवी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग भाग लेंगे। इस मौके पर मुख्य अतिथि बावल के उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) संजीव कुमार होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर डॉ. जितेंद्र अहलावत उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अरावली किसान क्लब के कोषाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा करेंगे। आयोजन के दौरान प्राकृतिक कृषि के महत्व, इसके लाभों तथा आगामी खरीफ एवं रबी सीजन की फसल बुवाई की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए आवश्यक तकनीकी जानकारी और मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।

इन प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित: बता दे कि इस समारोह में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण, पशु-पक्षी संरक्षण, शिक्षा, कृषि और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

यह सम्मान उन लोगों को समर्पित होगा जिन्होंने समाज और पर्यावरण के हित में उल्लेखनीय योगदान दिया है। कार्यक्रम में अतिथियों के स्वागत, अरावली किसान क्लब के परिचय, प्रशिक्षण सत्र, विचार-विमर्श और सम्मान समारोह के साथ् इस मौके पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के प्रेरणादायक संबोधन भी होंगे।

Haryana Weather: अचानक बदला मौसम, दिन में छाया अंधेरा, इन जिलों में शुरू हुई बारिश

Haryana Weather: हरियाणा के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। कई जिलों में दिन के समय ही अंधेरा छा गया है और तेज हवाओं के साथ तूफानी बारिश शुरू हो गई है। बारिश होने से हरियाणा का मौसम सुहाना बना हुआ है।

पिछले कुछ दिनों से हो रही है बारिश

हरियाणा के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है जिससे राज्य का मौसम सुहाना बना हुआ है। राज्य के कई जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही है।

आज केरल में हुई है मानसून की एंट्री दिख रहा है हरियाणा में असर

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

एक तरफ जहां आज गुरुवार को मानसून की एंट्री केरल में हो गई है वहीं दूसरी तरफ हरियाणा में भी बारिश हो रही है।

फरीदाबाद फतेहाबाद और पलवल में तेज बारिश शुरू हो गई है वहीं हिसार जींद कैथल सोनीपत पानीपत रोहतक झज्जर गुरुग्राम और कई जिलों में तूफानी बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने महेंद्रगढ़ रेवाड़ी पलवल करनाल कुरुक्षेत्र अंबाला पंचकूला में 50 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है वहीं राज्य के तापमान में भी गिरावट हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें