मसानी बैराज के पानी को लेकर आंदोलन हुआ तेज, जीतपुरा से करेंगे पदयात्रा की शुरुआत

On: May 30, 2026 7:49 PM
Follow Us:
मसानी बैराज को वेटलैंड घोषित कराने के लिए छिड़ेगी जंग, इस दिन 26 गांवों में शुरू होगा अभियान

मसानी बैराज के पानी के समाधान हेतु हस्ताक्षर अभियान के बाद अब लोगो में चेतना लाने के लिए कमल यादव और उनकी टीम जनचेतना यात्रा की शुरुआत कर रही है । रविवार को गांव जीतपुरा से इस पदयात्रा का आगाज करेंगे।

ये रहेगा पदयात्रा का शेडयूल: पद यात्रा तितरपुर मसानी रसगन डूंगरवास निखरी निगानियावास रालियावास पंचगांव फिर जड़थल माता के मंदिर के पहंचेगी तथा वही पर इस यात्रा का समापन किया जाएगा।

इस दिन शुरू किया गया था हस्ताक्षर अभियान: बता दे कि 5 अप्रैल से लगातार हर गांव में जा कर लोगो को जागरूक कर रहे है। जिससे पानी के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी पहुचे और सरकार को चेताया जाए की अब यहा के लोग जाग चुके है और इनको समाधान चाइए ही चाइए।

हज़ारो लोगो ने हस्ताक्षर कर इस मुहिम से जुड़ कर अपनी आवाज उठाने का काम किया है । तक़रीबन 5 हज़ार से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर कर इस मुहिम में हिस्सा लिया । लोगो में अब एक जूनून जाग चुका है वे इस समस्या को लेकर जागरूक हो चुके है इसी लिए इसी अभियान में लोगो की संख्या बढती जा रही है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

अब पदयात्रा से लोगो में जोश और जुनून पैदा होगा जिससे आने वाली पीढ़ी को बचाने के प्रयास तेज़ होंगे सरकार का ध्यान खिच कर जल्द कारवाही की माँग सब रख रहे है मुख्य तीन माँग को लेकर बार बार ज़ोर दिया जा रहा है

पहली माँग: साहबी बैराज का पानी पूरी तेरह से साफ़ किया जाए जो एसटीपी प्लांट लगाने की बातें सरकार द्वारा की जा रही है उनकी संख्या बढ़ायी जाए जिससे पानी जल्दी साफ़ हो और पानी किसानों के काम भी आ सके ।

दूसरी मांग: पानी का स्तर सिर्फ 4 फुट से ज़्यादा ना रखा जाए जिससे पुराने पक्षी जो लिप्त हो गए वो वापस अपनी जगह आ सके। फिर से ये बैराज स्वच्छ को मनमोहक बन सके।

तीसरी मांग: कैमिकल युक्त पानी बंद किया जाए और जो पाइपलाइन रेवाड़ी धारूहेड़ा भिवाड़ी या बावल से लाने की बातें हो रही है उन्हें अंडरग्राउंड ही ड्रेनेज 8 में डाल दिया जाए। जिससे यहा के भू जल पर कोई फर्क ना पड़े ।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Rewari News: महेश्वरी में छबील लगाकर पिलाया गया नींबू पानी

Rewari News: महेश्वरी में छबील लगाकर पिलाया गया नींबू पानी

Rewari News: धारूहेड़ा: भीषण गर्मी के बीच शिवनगर कॉलोनी महेश्वरी में शनिवार को दुकानदारों द्वारा छबील लगाकर राहगीरों और आमजन को ठंडा नींबू पानी पिलाया गया। सुबह से ही टीम भिवाडी रोड पर ठंडा पानी पिलाने में लगी रही।

दो जगह लगाई छबील: गर्मी के मौसम में लोगो ठंडा पानी पिलाने के लिए दो जगह छबील लगाई गई। पिछले कई दिनो से भीष्ण गर्मी पड रही है। आयोजकों ने बताया कि गर्मी से राहत देने और सेवा भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छबील लगाई गई। Rewari News

मानव सेवा का दिया संदेश: लोगों को नींबू पानी पिलाकर मानव सेवा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में डॉ. प्रवीण सोनी, बलवंत, संजय, लाला, नरेश, संदीप, अरविंद, राजेश, अमित, कीर्ति, राहुल और योगेश सहित अनेक दुकानदार भाइयों ने सहयोग किया Rewari News

स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे अवैध कारोबार पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, कई युवतियां गिरफ्तार

Bhiwadi News: स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे अवैध कारोबार पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, कई युवतियां गिरफ्तार

Bhiwadi News: भिवाड़ी शहर में स्पा सेंटर के आड़ में चल रही संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ आज शनिवार की दोपहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। भिवाड़ी बाईपास स्थित रॉयल प्लाजा और जेनेसिस मॉल में संचालित कई स्पा सेंटर में पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने 27 लड़कियों को भी हिरासत में लिया है। इसके साथ ही 6 लड़कों को भी गिरफ्तार किया गया है।

20 से ज्यादा पुलिसकर्मी रहे मौके पर तैनात

पुलिस की यह कार्रवाई महिला थाना और भिवाड़ी मोड़ चौकी की टीम ने संयुक्त रूप से की। पुलिसकर्मी टीम में बैठकर अलग-अलग जगह पर गए और पुलिस के अचानक छापा मारने से हर तरफ हंगामा खड़ा हो गया।

कई स्पा सेंटरों की हुई जांच

जानकारी के अनुसार रॉयल प्लाजा में करीब चार स्पा सेंटरों की तलाशी ली गई, जबकि जेनेसिस मॉल में भी कई सेंटरों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने जांच के दौरान वहां मौजूद युवतियों और युवकों से पूछताछ की तथा दस्तावेजों की भी जांच की। इसके बाद कई लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया गया।

अवैध गतिविधियों की शिकायत पर हुई कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि लंबे समय से जिले के कई स्पर्श सेंटर में अनैतिक गतिविधियों चल रही है जिसके बाद यह छापा मारा गया। पुलिस का कहना है कि जिन भी लड़के लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है उनसे कड़ी पूछताछ की जाएगी।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

कानूनी प्रक्रिया शुरू

छापेमारी के बाद सभी को भिवाड़ी मोड़ पुलिस चौकी लाया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि शहर में इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Election News: धारूहेड़ा उपचेयरमैन की दौड में मुकाबला हुआ पेचिदा, जानिए किसका पलडा है भारी ?

Election News: धारूहेड़ा उपचेयरमैन की दौड में मुकाबला हुआ पेचिदा, जानिए किसका पलडा है भारी ?

Election News: धारूहेड़ा: धारूहेड़ा नगर पालिका में उपचेयरमैन पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चेयरमैन चुनाव के बाद अब पार्षद चिजेताओ की नजरें उपचेयरमैन की कुर्सी पर टिक गई हैं। इसी को लेकर अब पार्षद अपने अपने आकाओं के पास हाजिरी देने में जुटे हुए है ताकि उनको उनका आशीर्वाद मिल जाए। धारूहेड़ा में उपचेयरमैन के दावेदारो की संख्या में चलते चुनाव इस बार पैचिंदा होता जा रहा है।

बता दे धारूहेड़ा में नपा का 17 मई तक कार्यालय इसी के लेकर 25 मई के बाद शपथ होने की संभवना है। लेकिन उपेचयरमैन के लिए इस बार घमासान मचा हुआ है। दावेदारों की संख्या बढती ज ही जा रही है। हालांकि उपचेयरमैन वही ​बनेगा जिसको राव साहब का आशीवार्द होगा। अब देखना यह है कौन इस बार आशीर्वाद लेने में कौन सा पार्षद कामयाब हो सकता है।Election News

उपचेयरमैन को लेकर राजनीति गरमाई: नगर पालिका में उपचेयर की नियुक्ति के लिए समीकरणों पर पूरे शहर की नजर बनी हुई है। उपचेयरमैन का चुनाव केवल एक पद की लड़ाई नहीं बल्कि आने वाले समय की राजनीति की दिशा भी तय करेगा। ऐसे में आने वाले दिनों में धारूहेड़ा की राजनीति और ज्यादा गर्माने की संभावना है। क्योंकि इस बाद दावेदार दो से ज्यादा है और सबसे अहम बात यह भी है इस बार कई पार्टी से जुडे दमदार पार्षद भी जीत कर आ गए है जिन्होने उपचेयरमैन का चुनाव पेचिदा हो गया है।

 

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

रामपुरा हाउस में रोज पहुंच रहे उपचेयरमैन के दावेदार: सबको पता है धारूहेड़ा मे उचयेयरमैन वही बनेगा जिसका आरती राव व राव साहब इद्रजीत चाहेंगें। हालांकि दोड मे कई पार्षद है लेकिन हर पार्षद की रामपुरा हाउस तक दौड नही है।

राव साहब से लिया आशीवार्द: हाल मेंं वार्ड 9 के पाषर्द ने दावा किया है वे राव साहब से उचयेरमैन बनाने के लिए मिल चुके है। उन्होंने दावा किया है उसका दोवदारी सबसे मजबूत है। क्योंकि पुराने समय से राव साहब से जुडे हुए है।

रामपुरा हाउस में रोज पहुंच रहे उपचेयरमैन के दावेदार: सबको पता है धारूहेड़ा मे उचयेयरमैन वही बनेगा जिसका आरती राव व राव साहब इद्रजीत चाहेंगें। हालांकि दोड मे कई पार्षद है लेकिन हर पार्षद की रामपुरा हाउस तक दौड नही है।

राव साहब से लिया आशीवार्द: हाल मेंं वार्ड 9 के पाषर्द ने दावा किया है वे राव साहब से उचयेरमैन बनाने के लिए मिल चुके है। उन्होंने दावा किया है उसका दोवदारी सबसे मजबूत है। क्योंकि पुराने समय से राव साहब से जुडे हुए है।

धारूहेड़ा: राव साहब से आर्शीवाद लेने पहुंचे <a href=

 

WINNER WARD MEMBER DHARUHERA
जानिए किस वार्ड से कौन से पार्षद

वार्ड     नाम

1 कविता बुधवार
2 देवेंद्र शमा
3 त्रिलोक धारीवाल
4 निहाल रंगा
5 गोपाल
6 कृष्णा देवी
7 मोनिका
8 अमन जेलदार
9 रजंन
10 अमित
11 रीना रानी
12 धर्मबीर

13 प्रिया
14 अनिल
15 किरण सैनी
16 मनीषा सैनी
17 मंशा सैनी
18 सुमित्रा देवी

 

 

 

WINNER WARD MEMBER DHARUHERA
WINNER WARD MEMBER DHARUHERA

धारूहेड़ा में उपचेयरमैन के दावे?

में पिछले दस साल भाजपा के साथ जुडा हुआ है। उपचेयरमैन बनने के लिए आशीर्वाद लेने के लिए मै राव साहब से मिल चुका है। मुझे पूरी उम्मीद है राव साहब का आशीर्वाद मेरे सिर पर बरकरार रहेगा।
रंजन यादव

 

मेरा परिवार पिछले तीन पीढियों से राव साहब का समर्थक है। मेरा मूल गांव अटेली में आता है। हमने जब से होश संभाला है हमारे पूर्वज राव साहब के ही समर्थक रहे है। मुझे उम्मीद है मुझे बहन जी आरती व राव राव साहब का आशीर्वाद मिल जाएंगा और में उपचेयरमैन बन सकता हूं।
धर्मबीर यादव

 

मै भाजपा की सिपाही हूं। मेरे पति मनोज सैनी भाजपा के मंडल अध्यक्ष भी रह चुके है सरकार की नितियों को गुणगान करने में हमेशा सहयोग रहा है। मुझे पार्टी से जो आदेश मिलेगा उसी का पालन करूगी। अगर मुझे पार्टी से चुनाव लडने का आदेश दिया तो लडूंगी अन्यथा नहींं ।
किरण सैनी

मेरी दादी प्रेम राव नपा में चेयरमैन रही है। सबसे छोटी उम्र में पार्षद जीतने वालो में हूं। मेरे दादा दादी का आशीर्वाद है। अगर जनता को विकास चाहिए तो पार्षदो की ओर मुझे समर्थन देना चाहिए
अमन यादव

मेरी पत्नी पूजा देवी पिछले 5 साल पार्षद रही है। चेयरमैन व भाजपा हाईकमान के आदेशों की मैने सदा पैरवी की है। मुझ विश्ववास है तथा 5 साल जनता के समस्याओ के लिए हमेशा आगे रहा हूं
अनिल कुमार

 

नोट: उपचेयरमैन के दावो को लेकर किसी की जीत दर्ज करवाना नही है ये अपने अपने दावे है कोई भी पार्षद इसको अन्यथा में नहीं लें, बनेगा वही जिसकी किस्मत में राजयोग है। सभी दावेदारो को मेरी ओर से अग्रिम शुभकामनाएं।  #Best24News

 

Alwar Bypass फिर बना झील, सोहना पलवल हाईवे बंद

Alwar Bypass फिर बना झील, सोहना पलवल हाईवे बंद

Alwar Bypass: धारूहेड़ा: अलवर बायपास एक बार फिर बिना बारिश के जलमग्न हो गया। इसी के चलते एक बार फिर सोहना धारूहेड़ा पलवल हाईवे पर आवागमन बदं हो गया है। बताया जा रहा है कि राजस्थान हाउसिंग बोर्ड कार्यालय के पास एक कच्ची दीवार क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे भारी मात्रा में पानी अलवर बायपास पर जमा हो गया। पानी भरने से पूरे क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन गई और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई।Alwar Bypass

 

बाइपास पर तीन तीन फीट भरा पानी: बता दे अलवर बाइपास पर करीब तीन फीट तक पानी भर जाने के कारण दोपहिया वाहनों का निकलना पूरी तरह बंद हो गया, जबकि चार पहिया वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नेशनल हाईवे 919 तक पानी पहुंचने से यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। कई वाहन पानी में फंस गए, जिससे सड़क पर जाम जैसे हालात बन गए।Alwar Bypass

Alwar Bypass फिर बना झील, सोहना पलवल हाईवे बंद
Alwar Bypass फिर बना झील, सोहना पलवल हाईवे बंद

कई वाहन पानी में फंस गए, जिससे सड़क पर जाम जैसे हालात बन गए। सुबह से कई वाहन चालक यहां तक आई लेकिन जलभराव ज्यादा होने से लोग वापस लोट गए। फिलहाल भिवाडी जाने वाले दूसरे मांर्ग से भिवाडी पहंच रहे है। ऐसे में लोगो को काफी परेशानी झेलनी पड रही है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

कई घरो में घुसा पानी: धारूहेड़ा के बजरंग नगर क्षेत्र के कई घरों में भी पानी घुस गया। अलवर बायपास पर बनी हरियाणा सीमा की दुकानों में जलभराव के चलते बंद हो गई है। जिन भी वाहन चालकों ने पानी के अदंर से निकलने का प्रयास किया उनके वाहन बीच पानी में बंद हो गए।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए अभी तक भिवाड़ी प्रशासन की ओर से कोई स्थायी कदम नहीं उठाया गया है। वहीं जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को बार-बार परेशानी झेलनी पड़ रही है।

महेश्वरी निवासी दीपक ने बताया कि जलभराव के कारण उनकी दुकान डूब गई है। उन्होंने कहा कि पिछले माह कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब फिर से पानी भर गया है।

डॉ परवीन वर्मा ने बताया कि उनकी दुकान भिवाड़ी रोड पर महेश्वरी के पास है और वह सेक्टर चार में रहते हैं। जलभराव के चलते उन्हें दुकान तक पहुंचने के लिए कापड़ीवास होकर करीब छह किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।

नपा 3 के पार्षद तिरलोक धारीवाल ने बताया कि बजरंग नगर में दूषित पानी पहुच रहा है। स्कूल के पीछे से अथाह पानी धारूहेड़ा में पहुच रहा है। पानी बेस्टक रॉड पर जमा हो रहा है। बिना बारिश के अथाह पानी बाइपास पर जमा हो गया है। प्रशासन ने समाधान की बजाय आगें मूंदी हुई है।

धारूहेड़ा में श्रद्धालुओं ने लगाई छबील

धारूहेड़ा में श्रद्धालुओं ने लगाई छबील

धारूहेड़ा: श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर ठंडी छबील लगाकर राहगीरों को मीठा शरबत वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बीच लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई गई। बास रोड, सर्कुलर रोड सहित कई प्रमुख स्थानों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं ने सेवा कार्य शुरू कर दिया था।

मीठा शरबत पिलाया: बता दे श्रऋालुओ ने आने जाने वाले लोगों को प्रेमभाव से ठंडा और मीठा शरबत पिलाया गया। श्रद्धालुओं ने बताया कि हर वर्ष मई और जून माह में छबील लगाने की परंपरा निभाई जाती है। इसका उद्देश्य गर्मी के मौसम में लोगों को राहत पहुंचाने के साथ समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करना है।

 

लोगो ने की सराहना: छबील के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया तथा शरबत वितरण की व्यवस्था सुव्यवस्थित ढंग से की गई। स्थानीय लोगों ने भी श्रद्धालुओं की इस सेवा भावना की सराहना की। लोगों का कहना था कि तेज गर्मी में इस प्रकार की सेवा कार्य से राहगीरों को काफी राहत मिलती है। पूरे दिन श्रद्धालु उत्साह के साथ सेवा कार्य में जुटे रहे और बड़ी संख्या में लोगों ने मीठे शरबत का प्रसाद ग्रहण किया।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now