Breaking News
Bhiwadi News: तिजारा में दवा संकट पर फूटा पेंशनर्स का गुस्सा, प्रशासन को सौंपा चेतावनी भरा ज्ञापन Rewari News: सफाई के अभाव में बदहाल हुए कालाका के वाटर टैंक, बढ़ा बिमारी का खतरा Big accident Rewari: एक ही परिवार के 3 लोगो की मौत, बुझ गया चिराग Mobile Blast Warning: बढ़ती गर्मी में फोन फटने का बढ़ा खतरा, छोटी लापरवाही पड़ेगी भारी Success Story: लोग मारते रहे ताने, लेकिन नहीं रुकी हरियाणा की बहू, सफल होकर तानों का दिया जवाब Bawal GLS Fire Tragedy: 124 घंटे बाद मलबे से मिले दो कर्मचारियों के कंकाल, मृतकों की संख्या हुई तीन Haryana Ka Mausam: नौतपा की हुई शुरुआत! राज्य के इन जिलों में पड़ेगी भीषण गर्मी, यहां होगी बारिश Rewari Accident News: रेवाड़ी हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से परिवार के 3 लोगों की गई जान Petrol-Diesel Price Hike: 10 दिनों में आम आदमी को लगा चौथा झटका, आज फिर बढे पेट्रोल डीजल के रेट, देख... 25 May Rashifal: आज बदलेगी किस्मत की चाल, इन राशियों पर बरसेगा धन, मिलेंगी सफलता

Rewari News: सफाई के अभाव में बदहाल हुए कालाका के वाटर टैंक, बढ़ा बिमारी का खतरा

On: May 25, 2026 3:06 PM
Follow Us:
सफाई के अभाव में बदहाल हुए कालाका के वाटर टैंक, बढ़ा बिमारी का खतरा

Rewari News: रेवाड़ी के कालाका गांव के वॉटर टैंको की बदहाल स्थिति अब ग्रामीणों के लिए चिंता की विषय बन चुकी है। गांव के पांच वॉटर टैंक लंबे समय से सफाई और रखरखाव के अभाव में बदहाल पड़े हुए हैं और टैंकों के आसपास काफी झाड़ियां उग गई है। आसपास गंदगी भी जमा हो गई है जिसके वजह से ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों में दूषित पानी को लेकर डर बना हुआ है।

गर्मी बढ़ते ही बढ़ी परेशानी

गर्मी के मौसम में पानी का खपत बढ़ गया है लेकिन यहां के वाटर टैंको की स्थिति खराब बनी हुई है जिससे ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ने लगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर इन सभी टैंकों की समय रहते सफाई नहीं की गई तो बीमारियां फैल सकती है।

प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

गांव के लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन से जल्द से जल्द ट्रेन को की सफाई करवाने की मांग की है इसके साथ ही गांव के लोगों का कहना है कि कई जगह पर टैंक जर्जर स्थिति में दिखाई दे रहे हैं और नियमित देखरेख नहीं होने से हालात और खराब हो रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि टैंकों की मरम्मत के साथ-साथ है उनकी निगरानी भी सुनिश्चित की जाए।

जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन विनय प्रकाश चौहान ने कहा कि टैंको की मरम्मत और देख देख विभाग की नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि गांव की आरसीसी टैंक फिलहाल सुरक्षित स्थिति में है और हर साल बरसात के समय टैंको की सफाई होती है इस साल भी बरसात में ही टैंकों की सफाई होगी। उम्मीद है कि अगले महीने से सभी टैंको की सफाई की प्रक्रिया शुरू हो जाए।

गांव के लोगों का कहना है कि साफ पानी नागरिकों का अधिकार है लेकिन विभाग इसको लेकर गंभीर स्थिति में नहीं दिख रहा है। विभाग को साफ पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था करनी चाहिए।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now